Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सुनीता विलियम्स के पैतृक गाँव में पिता दीपक पंड्या की यादें किस तरह संजोए हुए हैं लोग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > सुनीता विलियम्स के पैतृक गाँव में पिता दीपक पंड्या की यादें किस तरह संजोए हुए हैं लोग
देश-दुनिया

सुनीता विलियम्स के पैतृक गाँव में पिता दीपक पंड्या की यादें किस तरह संजोए हुए हैं लोग

editor
editor Published September 19, 2024
Last updated: 2024/09/19 at 10:02 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले तीन महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं, जहां उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

अब दोनों के फ़रवरी 2025 में स्पेसएक्स से धरती पर लौटने की उम्मीद है.

दोनों पाँच जून को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से इंटरनेशल स्पेस स्टेशन गए थे.

लेकिन इस एयरक्राफ्ट में तकनीकी ख़राबी आ गई और इस वजह से नासा को उन्हें यहाँ लाने में दिक्क़त आ रही है.

- Advertisement -

दूसरी ओर, उनके परिवार के सदस्य समेत अमेरिका के लाखों लोग इस घटनाक्रम पर नज़र रखे हुए हैं.

वहीं भारत के गुजरात राज्य में उनके पैतृक गांव झुलासण में लोग उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं.

19 सितंबर को 59 वर्षीय सुनीता विलियम्स का जन्मदिन है और वो इस मौक़े पर उन्हें बधाई दे रहे हैं.

सुनीता विलियम्स के रिश्ते के एक भाई नवीन पंड्या ने कहा, ”हमें नहीं पता कि स्पेस स्टेशन में वो किस हाल में हैं.”

वो कहते हैं, ”कुछ लोग कह रहे हैं कि वो ठीक हैं जबकि कुछ अन्य लोगों का कहना है कि वो सुरक्षित नहीं लौट पाएंगी. वहाँ पर उनके साथ क्या हो रहा है और वो कब और कैसे धरती पर वापस लौटेंगी इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है.”

क्या है सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव का माहौल

सुनीता विलियम्स का पैतृक गांव झुलासण गुजरात में हैं जो राज्य की राजधानी गांधीनगर से 40 किलोमीटर दूर है.

सात हज़ार की आबादी वाले इस गाँव में अलग-अलग जातियों और समुदायों के लोग रहते हैं.

सुनीता विलियम्स यहां दो बार आई थीं. 2007 और 2013 में. दोनों बार वो यहां अपने अंतरिक्ष अभियानों को पूरा करने के बाद ही आई थीं.

सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पंड्या का जन्म इसी गांव में हुआ था.

1957 में वो मेडिकल की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे. वहाँ उन्होंने उर्सलीन बोनी से शादी की.

सुनीता इसी दंपती की संतान हैं. सुनीता का जन्म 1965 में हुआ था.

अब जबकि जानी-मानी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेस स्टेशन में फँस गई हैं तो पूरा गाँव उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है.


Share News

editor September 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें
बीकानेर
खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर
बीकानेर
सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात
बीकानेर
बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति
बीकानेर
करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया सामूहिक योग
बीकानेर
बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में दो दिन चलेगी
बीकानेर
बीकानेर में लिग्नाइट गैसीफिकेशन से खुलेंगे रोजगार और उद्योगों के द्वार
बीकानेर
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली
देश-दुनिया

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?