Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में सड़क हादसा: सिरोही में जीप और ट्रक की टक्कर, 8 मृतक, 18 घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में सड़क हादसा: सिरोही में जीप और ट्रक की टक्कर, 8 मृतक, 18 घायल
बीकानेर

राजस्थान में सड़क हादसा: सिरोही में जीप और ट्रक की टक्कर, 8 मृतक, 18 घायल

editor
editor Published September 18, 2024
Last updated: 2024/09/18 at 2:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा इलाके में रविवार रात एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 18 घायल हो गए। इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस के मुताबिक जीप गलत दिशा में जा रही थी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई।

वाहन में क्षमता से अधिक सवारी भी भर रखी थी। गाड़ी में 29 लोग सवार थे। हादसा पिंडवाड़ा हाईवे पर चढ़ते वक्त हुआ। सभी जीप सवार पाली में मजदूरी के लिए जा रहे थे। सिरोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पिंडवाड़ा पुलिस थाने के एसएचओ हमीर सिंह ने बताया कि जीप एक ट्रक से टकरा गई, जिससे पांच पुरुषों, एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा उदयपुर-पालनपुर फोरलेन हाईवे (एनएच27) पर कैंटल पुलिया के पास रविवार रात हुआ।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि इसी तरह की एक और घटना में राजस्थान के बीकानेर जिले में एक कार और पिकअप जीप की आमने-सामने की टक्कर में दो पुरुषों और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गई थीं। यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात नौरंगदेसर के पास उस समय हुई थी, जब परिवार एक शोक सभा से लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मनोज सोनी, कल्याण सोनी और आठ महीने के बच्चे की मौत हो गई थी। पीड़ित बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई को राजस्थान के दौसा जिले में चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पलट गई थी, जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हो गए। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर मेहंदीपुर बालाजी पुलिस थाने के ब्रह्मबाद गांव के पास हुई। दुर्घटना तब हुई जब तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा से लौट रहे थे।

- Advertisement -

Share News

editor September 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सोना-चांदी पर नई ड्यूटी से बाजार में हलचल तेज
देश-दुनिया
रेलवे नौकरी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख की ठगी
बीकानेर
एमजीएसयू ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ाई
बीकानेर
बीकानेर ड्राईपोर्ट परियोजना को मंजूरी, 65 हेक्टेेयर भूमि आवंटित
बीकानेर
14 मई से मिथुन में शुक्र, 5 राशियों को मिलेगा फायदा
बीकानेर
राजुवास में 12 जुलाई को होगी प्री-पीजी परीक्षा, परिषद् बैठक में अहम निर्णय
बीकानेर
छात्रावास से अन्नपूर्णा रसोई तक, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं पर 14 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रेलवे नौकरी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख की ठगी

Published May 13, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ाई

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर ड्राईपोर्ट परियोजना को मंजूरी, 65 हेक्टेेयर भूमि आवंटित

Published May 13, 2026
बीकानेर

14 मई से मिथुन में शुक्र, 5 राशियों को मिलेगा फायदा

Published May 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?