Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बजट में बीकानेर को मिली सौगात,नगर विकास न्यास अब बीकानेर विकास प्राधिकरण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बजट में बीकानेर को मिली सौगात,नगर विकास न्यास अब बीकानेर विकास प्राधिकरण
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

बजट में बीकानेर को मिली सौगात,नगर विकास न्यास अब बीकानेर विकास प्राधिकरण

editor
editor Published July 29, 2024
Last updated: 2024/07/29 at 8:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राज्य की भजन लाल सरकार ने बीकानेर को बड़ा तोहफा देते हुए नगर विकास न्यास को बीकानेर विकास प्राधिकरण करने की घोषणा दी है। इसके साथ ही बीकानेर को विकास मद में अतिरिक्त बजट मिलने की उम्मीद बन गई है। वहीं नगर विकास न्यास में राजनीतिक नियुक्ति के रास्ते भी बंद हो गए हैं।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को बजट पर जवाब देते हुए कहा कि बीकानेर में अब नगर विकास न्यास नहीं होगा, बल्कि इसकी जगह बीकानेर विकास प्राधिकरण लेगा। ये प्राधिकरण बीकानेर नगर विकास न्यास क्षेत्र में ही सक्रिय रहेगा। बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा दोनों इस प्राधिकरण के तहत रहेंगे। ऐसे में दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहर के विकास का जिम्मा अब बीकानेर विकास प्राधिकरण पर रहेगा। अब तक नगर विकास न्यास में सचिव पद पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) का अधिकारी होता था लेकिन अब विकास प्राधिकरण को संभालने का जिम्मा भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (IAS) के पास रहेगा।

सबसे बड़ी बात ये है कि नगर विकास न्यास में चैयरमेन पद पर अब किसी राजनीतिक नियुक्ति की उम्मीद खत्म हो गई है। दरअसल, न्यास में ही चैयरमेन पद राजनीतिक होता है, प्राधिकरण में ऐसा कोई राजनीतिक पद नहीं है।

बढ़ सकता है शहर का दायरा

- Advertisement -

बीकानेर शहर का क्षेत्र भी इस घोषणा के बाद बढ़ सकता है। दरअसल, बीकानेर के शहरी क्षेत्र को बढ़ाने का प्रस्ताव पहले से बना हुआ है। आसपास के गांवों को बीकानेर में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में विकास प्राधिकरण बनने से ये क्षेत्र शहर में शामिल हो जाएंगे। इससे बीकानेर से नोखा, श्रीगंगानगर, जयपुर, जैसलमेर, नाल की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित कुछ गांवों को शहर में शामिल किया जा सकता है।


Share News

editor July 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा अभियान, 143 आरोपी एक दिन में गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 28 अप्रैल को रोजगार शिविर, युवाओं को मिलेगा मौका
बीकानेर
गुरुवार को इन इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
करणी सिंह जयंती पर खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह
बीकानेर
पलाना के पास ट्रेन हादसे में व्यक्ति की मौत, पहचान जारी
बीकानेर
रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

Published April 22, 2026
बीकानेर

बीकानेर पुलिस का बड़ा अभियान, 143 आरोपी एक दिन में गिरफ्तार

Published April 22, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 28 अप्रैल को रोजगार शिविर, युवाओं को मिलेगा मौका

Published April 22, 2026
बीकानेर

गुरुवार को इन इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती

Published April 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?