Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर पंचायत समिति के इन गावों में जल्द ही नहरी पानी द्वारा पेयजल आपूर्ति हो सकेगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर पंचायत समिति के इन गावों में जल्द ही नहरी पानी द्वारा पेयजल आपूर्ति हो सकेगी
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर पंचायत समिति के इन गावों में जल्द ही नहरी पानी द्वारा पेयजल आपूर्ति हो सकेगी

editor
editor Published July 17, 2024
Last updated: 2024/07/17 at 8:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के प्रयास हुए सफल*

*16 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत की योजना मंजूर*

*अतिरिक्त बजट में जारी की गई स्वीकृति*

बीकानेर 17 जुलाई । लूणकरणसर विधानसभा के बीकानेर पंचायत समिति के गांव कतरियासर, मालासर, लाडेरा, मौलानिया और करणीसर बीकाण को जल्द ही नहरी पानी द्वारा पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि इन क्षेत्रों में पेयजल की वर्षों से लंबित समस्या का समाधान करते हुए बीछवाल से नहरी प्रदाय योजना से जोड़ा जाएगा। इस कार्य पर राज्य सरकार ने बजट में 16 करोड़ 50 लाख रुपए की सुदृढ़ीकरण और पुनरुद्धार योजना की अतिरिक्त स्वीकृति जारी की है।

- Advertisement -

गोदारा ने बताया कि यहां के भूमिगत जल में फ्लोराइड की अधिकता के चलते ग्रामीण लंबे समय से शुद्ध पेयजल नहीं मिलने की समस्या से त्रस्त थे । ऐसे में राज्य सरकार ने यह संवेदनशील निर्णय करते हुए इन गांवों को इंदिरा गांधी नहर परियोजना के पानी से जोड़ने की योजना को स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्र की जनता के हित में गोदारा ने इस जल प्रदाय योजना का प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल से मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने इन गांवों को नहरी पानी से जोड़ने की अनुशंसा पर स्वीकृति दी । इसके बाद वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अतिरिक्त बजट में इस जलप्रदाय योजना के लिए स्वीकृति जारी की है। गोदारा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि

भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने की समस्या के चलते ग्रामीणों और पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर भी‌ समस्याएं सामने आ रही थी ऐसे में इस परियोजना की स्वीकृति क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात है।

गोदारा ने कहा कि क्षेत्र में प्रत्येक गांव और ढाणी तक पेयजल पहुंचे, बिजली से जुड़े तथा गुणवत्ता युक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो यह उनका प्राथमिक प्रयास है।

गोदारा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क , शिक्षा , स्वास्थ्य के साथ-साथ पेयजल और बिजली उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । बजट में भी लूणकरणसर क्षेत्र को कई सौगातें मिली है क्षेत्र के विकास के लिए नियमित रूप से स्वीकृतियां जारी करवाई जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार का इसके लिए आभार प्रकट किया और कहा कि क्षेत्रवासी इन स्वीकृतियों के प्रति राज्य सरकार के आभारी है। लूणकरणसर विधानसभा सहित सम्पूर्ण जिले के विकास के लिए संसाधनों की किसी स्तर पर कमी नहीं आए यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने इस योजना की मंजूरी के लिए जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का भी आभार प्रकट किया।


Share News

editor July 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

विप्र सेना ने डिजिटल सदस्यता अभियान और नए कार्यक्रमों की घोषणा की
बीकानेर
वैश्य फेडरेशन सदस्यता अभियान में बीकानेर देशभर में प्रथम
बीकानेर
एमजीएसयू में 9 जुलाई को होगा ‘एकलव्य–स्वयं की खोज’ कार्यक्रम
बीकानेर
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूरा, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल वितरित
बीकानेर
एमजीएसयू की शेष प्रायोगिक परीक्षाएं 14 जुलाई से डूंगर कॉलेज में
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत दो आरोपी चिट्टे सहित गिरफ्तार, मामला दर्ज
बीकानेर
जसरासर में खेत पर करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
महाजन में खेत से मिले जिंदा बम को सेना ने किया निष्क्रिय
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

विप्र सेना ने डिजिटल सदस्यता अभियान और नए कार्यक्रमों की घोषणा की

Published July 7, 2026
बीकानेर

वैश्य फेडरेशन सदस्यता अभियान में बीकानेर देशभर में प्रथम

Published July 7, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू में 9 जुलाई को होगा ‘एकलव्य–स्वयं की खोज’ कार्यक्रम

Published July 7, 2026
बीकानेर

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूरा, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल वितरित

Published July 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?