Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिला कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
बीकानेरराजस्थान

जिला कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

editor
editor Published June 22, 2024
Last updated: 2024/06/22 at 6:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में निर्माणाधीन जिम एवं फिटनेस सेंटर, मल्टीपरपज इनडोर हॉल तथा सलीम दुर्रानी आवासीय खेल विद्यालय के कार्यों का शनिवार को जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आरएसआरडीसी के अधिकारी इनकी नियमित मॉनिटरिंग करें। जिला कलेक्टर ने बताया कि 50 लाख की लागत से बनने वाले जिम एवं फिटनेस सेंटर का भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यहां पंखे, ट्यूबलाइट और एसी लगाकर अगले एक सप्ताहआरएसआरडीसी इसे खेल विभाग को सौप दे। जिससे खेल विभाग द्वारा आवश्यक उपकरण लगाकर इसे चालू किया जा सके। उन्होंने बताया कि मल्टीपरपज इनडोर हॉल निर्माण का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर 8.22 करोड रुपए होंगे। इसमें जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, टीटी और रेसलिंग हॉल तथा जिम जैसी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि इनडोर खेलों के दृष्टिकोण से यह अत्यंत लाभदायक साबित होगा। उन्होंने 13 करोड रुपए की लागत से बनने वाले सलीम दुर्रानी आवासीय खेल विद्यालय भवन निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान ग्राउंड फ्लोर में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए तथा ऊपरी मंजिल में कोच और वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए अटैच रूम बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आवासीय स्कूल का निर्माण चार मंजिल में होगा तथा इसमें 288 खिलाड़ी रह सकेंगे। वर्तमान में इसके भवन के फाउंडेशन का काम पूर्ण हुआ है। उन्होंने इस कार्य को जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलेक्टर ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में नियुक्त खेल प्रशिक्षकों से मुलाकात की तथा स्टेडियम की व्यवस्थाओं संबंधी फीडबैक लिया। इस दौरान आरएसआरटीसी की परियोजना निदेशक शिल्पा कच्छवाहा तथा परियोजना अधिकारी अशोक चौहान मौजूद रहे।


Share News

editor June 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एडीजी सख्त, दिए कई निर्देश
बीकानेर
नापासर में तेज आंधी से मेगा ट्रेड फेयर को भारी नुकसान
नापासर
बीएड विद्यार्थियों को राहत, गृह जिले के पास बदले गए परीक्षा केंद्र
बीकानेर
गंगाशहर की पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
बीकानेर
बीकानेर की अदिति कुमावत ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98.40% अंक
बीकानेर
लू से बचाव बताने वाले डॉक्टर खुद हीटवेव की चपेट में
बीकानेर
CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र हुए सफल
शिक्षा
राजस्थान में महंगे होंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एडीजी सख्त, दिए कई निर्देश

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीएड विद्यार्थियों को राहत, गृह जिले के पास बदले गए परीक्षा केंद्र

Published May 13, 2026
बीकानेर

गंगाशहर की पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर की अदिति कुमावत ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98.40% अंक

Published May 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?