Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दसवीं में पढ़ने वाली दो बहनों से रेप, दोनों ने किया सुसाइड
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > दसवीं में पढ़ने वाली दो बहनों से रेप, दोनों ने किया सुसाइड
crimeराजस्थान

दसवीं में पढ़ने वाली दो बहनों से रेप, दोनों ने किया सुसाइड

editor
editor Published April 7, 2024
Last updated: 2024/04/07 at 10:17 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान के जोधपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है । जोधपुर के बिलाड़ा इलाके में कापरड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 और 16 साल की दो बहनों ने सिर्फ इसलिए जान दे दी क्योंकि उनके साथ एक बदमाश ने रेप किया था । परिवार के लोग आरोपी को काबू करने में लग गए और इस बीच दोनो बहनों ने पानी में कूदकर जान दे दी। हाल ही में दोनो ने दसवीं की परीक्षाएं दी थी। दोनो के परिवार के लोग पास ही खेतों में गए हुए थे। परिवार के कुछ लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की , लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अब परिवार ने शव नहीं उठाया है। देर रात से गांव में पुलिस का पहरा है। आरोपी भी गांव का ही बताया जा रहा है। दोनों बहनों के परिवार ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है और दिलखुश नाम के एक आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

दरअसल शनिवार दोपहर गांव में 15 और 16 साल की दो बहनें अपने घर पर थी । परिवार के तमाम लोग खेत में थे। इसी दौरान दिलखुश नाम का एक लड़का वहां आ पहुंचा। उसने दोनों बहनों से मारपीट की और दोनों का रेप किया । दोनों बहनें चीखने चिल्लाने लगी तो कुछ दूरी पर मौजूद परिवार की एक महिला वहां पहुंची। उसने दिलखुश को दोनों बहनों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। लेकिन तब तक दिलखुश उस महिला को धक्का देकर फरार हो गया । कुछ दूरी पर ही बाइक सवार एक युवक दिलखुश का इंतजार कर रहा था। दिलखुश उसके साथ बैठकर निकल गया।

इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव में फैली। इस बीच गांव की एक महिला ने भागते हुए दिलखुश का फोटो खींच लिया। लेकिन उधर दोनों बहने घर से भागी और नजदीक ही एक मकान के बाहर पानी के टांके में कूदकर जान दे दी। इस घटना से परिवार ही नहीं पूरा गांव सदमे में है। आरोपी को अरेस्ट नहीं किए जाने तक परिवार ने दोनों का शव नहीं उठाने की चेतावनी दी है। पुलिस और प्रशासन के लोग परिवार को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।


Share News

editor April 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिना हस्ताक्षर चालान पेश करने पर थानाधिकारी तलब, कोर्ट सख्त
बीकानेर
तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त
देश-दुनिया
बीकानेर दौरे पर आ सकते हैं सीएम भजनलाल शर्मा, तैयारियां तेज
बीकानेर
आज का राशिफल 04 मई 2026: जानिए सभी राशियों का हाल
राशिफल
चुनाव परिणामों की बड़ी तस्वीर: पांच राज्यों में बदलते रुझान
बीकानेर
बीकानेर के खारा में दाल मिल में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में बिजली आपूर्ति मजबूत, 37 टीमें तैनात; नीट में नहीं आई बाधा – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News

Published May 3, 2026
राजस्थान

राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट, सोलर पावर बेकार जाने से झटका

Published May 3, 2026
बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
बीकानेर

बीकानेर में फरार अपराधियों पर इनाम घोषित, पुलिस सख्त – Bikaner News

Published April 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?