Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Tax Saving investment : टैक्स छूट के लिए कहां करें इन्वेस्टमेंट, पढ़ें पूरी ख़बर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Tax > Tax Saving investment : टैक्स छूट के लिए कहां करें इन्वेस्टमेंट, पढ़ें पूरी ख़बर
Taxदेश-दुनिया

Tax Saving investment : टैक्स छूट के लिए कहां करें इन्वेस्टमेंट, पढ़ें पूरी ख़बर

editor
editor Published March 18, 2024
Last updated: 2024/03/18 at 9:33 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

टैक्स छूट के लिए कहां करें इन्वेस्टमेंट, मिलेगी सरकारी सुरक्षा और डबल मुनाफा

Tax Saving Investment Tips: वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट करना है तो जल्द कर लें क्योंकि 31 मार्च आखिरी तारीख है। अगर आपने अभी तक कहीं भी इन्वेस्टमेंट नहीं किया तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। PPF में निवेश करने से आपका टैक्स भी बचेगा और यह एक सेफ इन्वेस्टमेंट है

Tax Saving Investment Tips: मार्च का महीना आधे से ज्यादा जा चुका है। जैसे-जैसे मार्च खत्म होने की तारीख नजदीक आ रही है, लोग टैक्स सेविंग के लिए हाथ-पैर मारने लगते हैं। अब वित्त वर्ष 2023-24 टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट करने के लिए 15 दिन से भी कम का टाइम बचा है क्योंकि 31 मार्च वित्त वर्ष का आखिरी दिन होता है। अगर आप सेफ इन्वेस्टमेंट चाहते हैं और टैक्स भी बच जाए तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं।

PPF अकाउंट पर इस टाइम 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है और इसपर तो लोन की सुविधा भी मिलती है। जानिए PPF की वह खास जिनसे आप आसानी से इस स्कीम में निवेश करके लाभ कमा सकते हैं।

- Advertisement -

1. सरकारी सुरक्षा

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) को सीधे केंद्र सरकार रेगुलेट करती है और इसके तहत इंटरेस्ट भी सरकार द्वारा ही तय किया जाता है। इस वजह से PPF में इन्वेस्टमेंट पर सुरक्षा की पूरी गारंटी होती है। अगर टैक्स छूट और अच्छे रिटर्न वाले इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की तलाश में हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन है।

2. टैक्स छूट का लाभ

इसमें इन्वेस्ट करना EEE की कैटेगरी में आता है। मतलब साफ है कि इसमें किए गए पूरे इन्वेस्टमेंट पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है। साथ-साथ इसमें निवेश से मिलने वाले इंटरेस्ट और इन्वेस्टमेंट की पूरी रकम पर किसी तरह का टैक्स भी नहीं देना होता।

3. बड़ा फंड तैयार करने में आसानी

इसके जरिए अगर हर महीने 1 हजार रुपये इन्वेस्ट किए जाएं तो 15 साल बाद 3 लाख 18 हजार रुपये मिलते हैं। वहीं, अगर 2 हजार रुपये हर महीने निवेश करते हैं तो 15 साल बाद 6 लाख 37 हजार रुपये मिलेंगे।

4. मिलती है लोन की सुविधा

PPF अकाउंट में डिपॉजिट पर लोन भी लिया जा सकता है। जिस वित्त वर्ष में PPF अकाउंट खुलवाया गया है, उस वित्त वर्ष की समाप्ति के एक वित्त वर्ष बाद से पांचवें वित्त वर्ष की समाप्ति तक PPF से लोन लेने का हक है।

उदाहरण से समझें तो अगर आपने जनवरी 2019 में PPF खाता खुलवाया है तो 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2024 तक लोन लिया जा सकता है। डिपॉजिट पर ज्यादा-से-ज्यादा 25% का लोन ले सकते हैं। लोन के लिए इफेक्टिव इंटरेस्ट रेट PPF पर मिल रहे इंटरेस्ट से सिर्फ 1% ज्‍यादा रहती है। इंटरेस्ट दो मंथली इंस्टॉलमेंट या एकमुश्त भरा जा सकता है।

5. इन्वेस्टमेंट के लिए कोई टाइम पीरियड नहीं

PPF अकाउंट का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल है लेकिन इसे जितना चाहे उतना आगे बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर व्यक्ति को पैसे की जरूरत तुरंत नहीं है तो वह मैच्योरिटी के बाद अपना अकाउंट आगे बढ़ा सकता है।

PPF अकाउंट कहां खुल सकते हैं?

देश का नागरिक अपना पीपीएफ अकाउंट किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर यह खाता खुलवा सकता है। यह अपने नाम से और नाबालिग की तरफ से किसी और व्यक्ति द्वारा खोला जा सकता है। हालांकि, नियमों के मुताबिक, एक हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के नाम पर एक से ज्यादा पीपीएफ अकाउंट नहीं खुलवाए जा सकते।

 

 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सूचना के लिए है। इसे निवेश की सलाह न माना जाए। किसी भी निवेश से पहले निवेश सलाहकारों से राय लें।


Share News

editor March 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगा रेल नेटवर्क, बीकानेर को मिलेंगी नई ट्रेनें
बीकानेर
खेजड़ी बालाजी मंदिर में फिर चोरी, चांदी के छतर ले गए चोर
बीकानेर
सामान लेकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात
बीकानेर
बीकानेर से साबरमती एक्सप्रेस शुरू, रेल संपर्क को मिली नई गति
बीकानेर
करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया सामूहिक योग
बीकानेर
बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में दो दिन चलेगी
बीकानेर
बीकानेर में लिग्नाइट गैसीफिकेशन से खुलेंगे रोजगार और उद्योगों के द्वार
बीकानेर
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली
देश-दुनिया

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?