Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान- रसोई गैस कनेक्शन खतरे की जद में, सामने आई ऐसी चौंकाने वाली जानकारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान- रसोई गैस कनेक्शन खतरे की जद में, सामने आई ऐसी चौंकाने वाली जानकारी
जयपुरराजस्थान

राजस्थान- रसोई गैस कनेक्शन खतरे की जद में, सामने आई ऐसी चौंकाने वाली जानकारी

editor
editor Published March 10, 2024
Last updated: 2024/03/10 at 4:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। प्रदेश में न तो उपभोक्ता जागरूक है और न ही एलपीजी गैस कंपनियों को उनकी चिंता है। नियमानुसार हर उपभोक्ता को पांच साल में रसोई गैस कनेक्शन की सुरक्षा जांच करवाना अनिवार्य है, लेकिन पिछले पांच साल में प्रदेश में कुल 1 करोड़ 77 लाख कनेक्शन में से सिर्फ 15.20 लाख उपभोक्ताओं ने ही सुरक्षा जांच करवाई है। इस तरह करीब 1.62 करोड़ कनेक्शन खतरे की जद में है। यदि रसोई गैस कनेक्शन में किसी तकनीकी खामी की वजह से हादसा हो जाता है तो सुरक्षा जांच के अभाव में पीड़ित को मुआवजा नहीं मिलेगा, जबकि इस तरह के हादसे गैस कंपनियां मृत्यु हो जाने पर 6 लाख रुपए तक का मुआवजा देती है।

यूं तो गैस कंपनियों की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं अधिकृत उपभोक्ता के घर जाकर जांच करे, लेकिन उपभोक्ता भी अपने वितरक को सूचना देकर अपने यहां जांच करवा सकता है। जांच के लिए वितरक का मैकेनिक उपभोक्ता के घर पर आकर गैस चूल्हा, रबर पाइप, रेगुलेटर, सिलेंडर तथा संबधित सभी उपकरणों की बारीकी से जांच करता है। वह उपभोक्ता को रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग की जानकारी देता है।

236 रुपए है जांच शुल्क

अनिवार्य सुरक्षा जांच के बदले रसोई गैस कंपनियां उपभोक्ता से जीएसटी समेत कुल 236 रुपए शुल्क लेती है। इसकी रसीद भी दी जाती है। यदि रसोई गैस उपकरणों में किसी तकनीकी खामी या खराबी की वजह से कोई हादसा होता है तो यह जांच रसीद बीमा क्लेम के काम आती है। साथ ही गैस कंपनियां उपभोक्ता और उनके परिजन का निशुल्क बीमा करती है। यदि कोई हादसा हो जाता है तो वह जांच के बाद हादसे की गंभीरता के मद्देनजर मुआवजा तय करती है। यदि किसी की मौत हो जाती है तो वह अधिकतम 6 लाख रुपए तक प्रति व्यक्ति भुगतान करती है।

- Advertisement -

फर्जी मैकेनिकों की हो रही चांदी

वितरकों के अनुसार कई फर्जी लोग खुद को कंपनी का मैकेनिक बताकर घरों में कनेक्शनों की जांच कर जाते है। वे जांच की राशि की खुद की छपी हुई रसीद दे जाते हैं, लेकिन यह जांच मान्य नहीं होने से कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होती। उपभोक्ता को चाहिए कि यदि कोई मैकेनिक उनके घर आ रहा है तो वह एक बार वितरक को फोन कर उसके बारे में पता कर ले।


Share News

editor March 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेल मंडल में सिग्नल कर्मचारियों को मिले डिजिटल टैबलेट
बीकानेर
चलती बस में महिला के बैग से जेवर और नकदी चोरी
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
राजस्थान
कोटगेट आरयूबी प्रोजेक्ट पर बैठक, दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य
बीकानेर
बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
भजनलाल कैबिनेट बैठक में तबादलों और खर्च कटौती पर चर्चा संभव
बीकानेर
25 मई को बीकानेर आएंगे अमित शाह, दो दिन रहेगा दौरा
बीकानेर
नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच बारिश और आंधी के आसार

Published May 22, 2026
राजस्थान

ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी

Published May 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में ‘CJP’ का क्रेज बढ़ा, युवाओं का जबरदस्त समर्थन

Published May 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?