बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित खुला बंदी शिविर से एक बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आरोपी बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खुला बंदी शिविर बीछवाल के जेल प्रहरी विष्णु कुमार मीणा ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि सुजानगढ़ निवासी दीपक पुत्र श्रीचंद सजा काट रहा था और उसे 28 मई को खुला बंदी शिविर बीछवाल में भेजा गया था।
21 मई की शाम करीब पांच बजे बंदियों की अचानक हाजिरी ली गई, तब दीपक मौके पर मौजूद नहीं मिला। जांच में सामने आया कि वह शिविर से फरार हो गया है। घटना के बाद बीछवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को सौंपी है। पुलिस फरार बंदी की तलाश में जुटी हुई है।
