Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सिद्धू का दावा- भगवंत मान ने कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए किया था संपर्क, क्या है विवाद, पढ़े पूरी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > सिद्धू का दावा- भगवंत मान ने कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए किया था संपर्क, क्या है विवाद, पढ़े पूरी खबर
देश-दुनियाराजनीति

सिद्धू का दावा- भगवंत मान ने कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए किया था संपर्क, क्या है विवाद, पढ़े पूरी खबर

editor
editor Published March 8, 2024
Last updated: 2024/03/08 at 8:26 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त करते हुए उनसे संपर्क किया था. सिद्धू ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान यह बात कही. दरअसल उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं और क्या पार्टी ने उनसे संपर्क किया है. उन्होंने इंटरव्यू की एक क्लिप अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है. सिद्धू के दावों पर मान की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

मेरे डिप्टी बनना चाहते थे मानः सिद्धू सिद्धू ने मीडिया से पूछे गए सवाल का जवाब देने के साथ कहा कि, “मैं आपको एक बात बता सकता हूं कि असल में मुझसे किसने संपर्क किया था. भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे. अगर वह कहेंगे तो मैं उन्हें वह जगह भी बताऊंगा, जहां वे मिले थे.” कांग्रेस नेता ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा कि पाजी, अगर मैं उन्हें (भगवंत मान) कांग्रेस में शामिल करा दूं तो वह मेरे डिप्टी बनने के लिए तैयार हैं और उन्होंने मुझसे यह भी कहा कि अगर आप (सिद्धू) आम आदमी पार्टी में आ जाएं, फिर भी वह मेरे डिप्टी बनने के लिए तैयार हैं.

कांग्रेस के प्रति हूं प्रतिबद्ध’

कांग्रेस नेता सिद्धू ने यह भी दावा किया कि उन्होंने पंजाब सीएम भगवंत मान से कहा कि वह कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और उनके लिए उन्हें छोड़ना संभव नहीं है. नवजोत सिद्धू ने कहा कि उन्होंने मान से कहा कि यदि वह चाहें तो कांग्रेस में शामिल होने के लिए उनका स्वागत है और उन्हें दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से बात करनी चाहिए. इसके बाद आगे कोई चर्चा नहीं हुई.

- Advertisement -

Share News

editor March 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अंगदान अभियान को लेकर बीकानेर में प्रशासन ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
वियतनाम में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत, 21 लोगों को बचाया गया
बीकानेर
नापासर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय भवन, मंत्री सुमित गोदारा ने किया भूमि पूजन
बीकानेर
भाजपा शहर जिला बैठक में बूथ संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
महाजन में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से दो भेड़ों की मौत
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा
देश-दुनिया
5 हजार रुपए मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, नौ आरोपियों पर मामला दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 जुलाई तक मिलेगा मौका
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा

Published July 11, 2026
देश-दुनिया

मोहन भागवत के बेलगावी दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम | National News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
देश-दुनिया

लोकसभा परिसीमन का नया फॉर्मूला: 824 सीटों का प्रस्ताव, उत्तर-दक्षिण संतुलन पर फोकस – National News

Published June 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?