Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा शहर जिला बैठक में बूथ संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भाजपा शहर जिला बैठक में बूथ संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर

भाजपा शहर जिला बैठक में बूथ संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन

editor
editor Published July 11, 2026
Last updated: 2026/07/11 at 10:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर जिला बीकानेर की मासिक संगठनात्मक बैठक सोमवार को भाजपा संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

भाजपा के मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में पिछले संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई और आने वाले अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान पंडित दीनदयाल परीक्षण अभियान, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, मन की बात कार्यक्रम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़ा तथा ‘आपातकाल: संविधान की हत्या’ विषयक कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत बनाने, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा कि संगठन की मजबूती नियमित संवाद, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर आधारित होती है। उन्होंने मंडल और बूथ स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

- Advertisement -

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति बूथ स्तर की मजबूती से ही बढ़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का आग्रह किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए आगामी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक में प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा रमजान अब्बासी, जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, सरिता नाहटा, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, रामचंद्र सोनी, सुमन कंवर शेखावत, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक चंद्र प्रकाश गहलोत सहित पार्टी के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share News

editor July 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अंगदान अभियान को लेकर बीकानेर में प्रशासन ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
वियतनाम में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत, 21 लोगों को बचाया गया
बीकानेर
नापासर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय भवन, मंत्री सुमित गोदारा ने किया भूमि पूजन
बीकानेर
भाजपा शहर जिला बैठक में बूथ संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
महाजन में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से दो भेड़ों की मौत
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा
देश-दुनिया
5 हजार रुपए मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, नौ आरोपियों पर मामला दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 जुलाई तक मिलेगा मौका
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अंगदान अभियान को लेकर बीकानेर में प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Published July 11, 2026
बीकानेर

वियतनाम में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत, 21 लोगों को बचाया गया

Published July 11, 2026
बीकानेर

नापासर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय भवन, मंत्री सुमित गोदारा ने किया भूमि पूजन

Published July 11, 2026
बीकानेर

महाजन में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से दो भेड़ों की मौत

Published July 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?