Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लद्दाख में अनुच्छेद 371 की हो रही चर्चा, सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर, जाने पूरा मामला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > लद्दाख में अनुच्छेद 371 की हो रही चर्चा, सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर, जाने पूरा मामला
देश-दुनिया

लद्दाख में अनुच्छेद 371 की हो रही चर्चा, सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर, जाने पूरा मामला

editor
editor Published March 7, 2024
Last updated: 2024/03/07 at 8:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। लद्दाख के लोगों में गुस्सा है. लद्दाख के प्रतिनिधि दो बार केंद्र सरकार के साथ दो मीटिंग कर चुके हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला.

लद्दाख के लोगों की पूर्ण राज्य और इसे संविधान के छठी अनुसूची में शामिल करने समेत कई मांगें हैं. बुधवार को लद्दाख में बंद बुलाया गया था. बताया जा रहा है कि लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. बुधवार से वो 21 दिन की भूख हड़ताल पर हैं.

लद्दाख के लोगों की पूर्ण राज्य और इसे संविधान के छठी अनुसूची में शामिल करने समेत कई मांगें हैं. बुधवार को लद्दाख में बंद बुलाया गया था. बताया जा रहा है कि लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. बुधवार से वो 21 दिन की भूख हड़ताल पर हैं.

मीडिया से बात करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा, ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए… ये सरकार दावा करती है कि राम उनके आदर्श हैं. राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जिन्होंने कभी वादा नहीं तोड़ा. इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि ये सरकार हमारे लोगों से किए वादों को नहीं तोड़ेगी.’

- Advertisement -

वांगचुक ने ये हड़ताल तब शुरू की, जब केंद्र के साथ दो बार की बातचीत बेनतीजा रही. सोमवार को ही अपेक्स बॉडी लेह (एबीएल) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद एबीएल और केडीए के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि दो बार बातचीत के बाद भी मांगों को लेकर कोई बात आगे नहीं बढ़ी.

दूसरी ओर, गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया था कि लद्दाख को संवैधानिक सुरक्षा देने के तौर-तरीकों पर विचार किया जा रहा है. गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की अगुवाई में एक हाईपावर कमिटी है, जो एबीएल और केडीए की मांगों पर विचार कर रही है.

क्या हैं मांगें?

एबीएल और केडीए की लद्दाख को लेकर कई मांगें हैं. सबसे बड़ी मांग है कि लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए, ताकि उसे संवैधानिक सुरक्षा मिल सके. इसके साथ ही लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए.

इसके पीछे तर्क है कि पहले अनुच्छेद 370 की वजह से लद्दाख को संवैधानिक सुरक्षा मिली थी, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है.

इसके अलावा एबीएल और केडीए ने लद्दाख में पब्लिक सर्विस कमिशन (पीएससी) का गठन करने की मांग भी की है, ताकि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के मौके पैदा हो सकें. पहले यहां के लोग जम्मू-कश्मीर पीएससी में अप्लाई करते थे.

लद्दाख में दो लोकसभा सीटों की मांग भी है. एक कारगिल और एक लेह में. अभी लद्दाख में सिर्फ एक ही लोकसभा सीट है. लद्दाख देश की सबसे बड़ी संसदीय सीट है. इसका कुल क्षेत्रफल 1.73 लाख वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा है.


Share News

editor March 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अंगदान अभियान को लेकर बीकानेर में प्रशासन ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
वियतनाम में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत, 21 लोगों को बचाया गया
बीकानेर
नापासर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय भवन, मंत्री सुमित गोदारा ने किया भूमि पूजन
बीकानेर
भाजपा शहर जिला बैठक में बूथ संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
महाजन में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से दो भेड़ों की मौत
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा
देश-दुनिया
5 हजार रुपए मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, नौ आरोपियों पर मामला दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 जुलाई तक मिलेगा मौका
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा

Published July 11, 2026
देश-दुनिया

मोहन भागवत के बेलगावी दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम | National News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
देश-दुनिया

लोकसभा परिसीमन का नया फॉर्मूला: 824 सीटों का प्रस्ताव, उत्तर-दक्षिण संतुलन पर फोकस – National News

Published June 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?