Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अन्नपूर्णा रसोई महिला मामले को लेकर पीड़ित महिला का आया बड़ा बयान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > अन्नपूर्णा रसोई महिला मामले को लेकर पीड़ित महिला का आया बड़ा बयान
crimeराजस्थान

अन्नपूर्णा रसोई महिला मामले को लेकर पीड़ित महिला का आया बड़ा बयान

editor
editor Published January 13, 2024
Last updated: 2024/01/13 at 3:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान। झुंझुनूं शहर के रीको में संचालित अन्नपूर्णा रसोई में काम करने वाली एक महिला के अपहरण की सूचना ने शुक्रवार सुबह पुलिस की परेड करा दी। शाम को पता चला कि वह महिला पति के साथ गुढ़ागौडज़ी थाने पहुंच गई। उसने आठ लोगों के खिलाफ अन्नपूर्णा रसोई में बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज कराया है। गुढ़ागौडज़ी थाने के एएसआई विजेंद्रसिंह ने बताया कि सुबह 11.30 बजे सूचना मिली कि झुंझुनूं शहर में रीको स्थित अन्नपूर्णा रसोई में काम करने वाली केसरीपुरा निवासी सुमन पत्नी सुनील जांगिड़ का अपहरण कर लिया गया। सूचना पर सीओ सिटी शंकरलाल छाबा व कोतवाली थानाधिकारी राम मनोहर घटनास्थल पर पहुंचे और नाकाबंदी कराई। लेकिन कुछ घंटे बाद ही महिला सुमन अपने पति सुनील साथ गुढ़ागौडज़ी थाने पहुंची और अन्नपूर्णा रसोई काम करने वाली केसरीपुरा निवासी सुमन देवी पत्नी दुर्गाप्रसाद जाट, पुत्री निकिता, पुत्र निखिल, क्यामसर निवासी योगेश चौधरी, भवानी चौधरी, अमित चौधरी व महरपुर निवासी चौधरी पर सात जनवरी को बहला-फुसलाकर रीको स्थित अन्नपूर्णा रसोई ले जाकर बंधक बनाकर काम पर लगाने का आरोप लगाया। रिपोर्ट में यह भी बताया कि सात जनवरी की रात आरोपी उसे ट्रक से घुमाने ले गए और आठ जनवरी को फिर से रसोई में काम पर लगा दिया। दस जनवरी को पीड़िता का ससुर उसे लेने पहुंचा तो उक्त लोगों ने भेजने से इनकार कर दिया। शुक्रवार सुबह वह मौका पाकर अपने पति सुनील जांगिड़ के साथ भाग निकली और थाने पहुंची। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share News

editor January 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई
बीकानेर
श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में
बीकानेर
बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी
बीकानेर
एसआई भर्ती 2021 रद्द बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज की
बीकानेर
बीकानेर में 5 मई को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती, जानें समय
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने नेत्रहीन मासूम को बंधन से छुड़ाकर पेश की मानवता की मिसाल
बीकानेर
बिना हस्ताक्षर ई-चालान पर कोर्ट सख्त, थानाधिकारी तलब
बीकानेर
बंगाल में भाजपा की बढ़त से जश्न, बीकानेर तक गूंजा उत्साह
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News

Published May 3, 2026
राजस्थान

राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट, सोलर पावर बेकार जाने से झटका

Published May 3, 2026
बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?