Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अभिमन्यु पूनिया बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष, दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > अभिमन्यु पूनिया बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष, दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति
जयपुरराजस्थान

अभिमन्यु पूनिया बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष, दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति

editor
editor Published December 16, 2023
Last updated: 2023/12/16 at 10:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में संगरिया से कांग्रेस विधायक चुने गए अभिमन्यु पूनिया को राजस्थान युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सुधींद्र मूंड और यशवीर सूरा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने तीनों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। युवा कांग्रेस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब अध्यक्ष के साथ-साथ दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।6 महीने के बाद जारी हुआ परिणाम युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इस साल फऱवरी माह में मतदान हुआ था। ऑनलाइन वोटिंग के जरिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिमन्यु पूनिया को 2 लाख 30 हजार वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर सुधींद्र मूंड को एक लाख 98 हजार वोट मिले थे, तीसरे नंबर पर रहे यशवीर सूरा को 1 लाख 57 हजार वोट मिले थे। अध्यक्ष पद के चुनाव में 19 लाख 11 हजार वोट पड़े थे लेकिन जांच-पड़ताल के बाद 10 लाख से ज्यादा वोट खारिज कर दिए गए थे, जिस पर प्रत्याशियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी और उसके बाद ही चुनाव परिणाम को रोका गया था।3 साल बाद पायलट समर्थक बनें अध्यक्ष 3 साल के लंबे अंतराल के बाद सचिन पायलट समर्थक किसी नेता को कांग्रेस के अग्रिम संगठन में नियुक्ति दी गई है। दरअसल जुलाई 2020 में सचिन पायलट कैंप की बगावत के बाद मुकेश भाकर को युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से और अभिमन्यु पूनिया को एनएसयूआई के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था। मुकेश भाकर की जगह गहलोत समर्थक गणेश घोगरा और एनएसयूआई में अभिषेक चौधरी को अध्यक्ष नियुक्ति किया गया था।


Share News

editor December 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सगाई के बाद 50 लाख की मांग, शादी से किया इनकार
बीकानेर
भूलवश कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज की
बीकानेर
फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज
बीकानेर
शनिवार को भी खुले रहेंगे बीकेईएसएल के सभी बिल संग्रहण केंद्र
बीकानेर
राजस्थान में टीडीआर नीति से आसान होगा भूमि अधिग्रहण, बढ़ेंगे विकास कार्य
बीकानेर
एमबीए-एमसीए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई तक बढ़ी
बीकानेर
यूजीसी हटाने की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पदयात्रा शुरू
बीकानेर
पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल की बाइक गायब, मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
जयपुर

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?