Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इस तरह का क्लासरूम स्थापित करने वाला बीकानेर प्रदेश का पहला जिला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > इस तरह का क्लासरूम स्थापित करने वाला बीकानेर प्रदेश का पहला जिला
Jaipurजयपुरबीकानेरराजस्थान

इस तरह का क्लासरूम स्थापित करने वाला बीकानेर प्रदेश का पहला जिला

editor
editor Published December 7, 2023
Last updated: 2023/12/07 at 5:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिले के छह सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थी अब 3D एनीमेटेड तकनीक के जरिए विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों की अवधारणाओं को रुचिकर तरीके से सीख सकेंगे।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने राजकीय महारानी उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में स्थापित किए गए वर्चुअल रियलिटी क्लासरूम का गुरुवार को अवलोकन किया।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले की 6 स्कूलों में भामाशाहों की मदद से इस 3D एनीमेटेड तकनीक का इस्तेमाल करते हुए वर्चुअल रियलिटी लैब सेटअप किए गए हैं। इस लैब के जरिए कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों का कंटेंट 3D एनीमेटेड तरीके से सिखाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महारानी उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय के साथ साथ खारी चारणान, कालू ,पांचू रामनगर तथा बज्जू खालसा उच्च माध्यमिक विद्यालय में यह क्लासरूम स्थापित किए गए हैं । प्रदेश भर में यह इस तरीके का पहला वर्चुअल रियलिटी लैब सेटअप है जो जिले की छह स्कूलों में भामाशाहों के सहयोग से स्थापित करवाया गया है।
*वीआर डिवाइस से दिखेगा 3 डी एनिमेटेड वीडियो*
विद्यालय की प्रिंसीपल शारदा पहाड़िया ने बताया कि क्लासरूम के लिए विद्यालय के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिलवाया गया है । कक्षा 5 से दसवीं तक के लिए गणित तथा विज्ञान से सम्बन्धी विषय वस्तु इस फार्मेट में उपलब्ध करवाया गयी जबकि कक्षा पहली से पांचवी तक हिंदी, इंग्लिश, गणित तथा ईवीएस के पाठ्यक्रम पर आधारित कंटेंट की कक्षाएं इस लैब के जरिए ली जा सकेंगी । उन्होंने बताया कि इस लैब में 10 वीआर डिवाइस, एक माड्यूलर बोर्ड, एक टैबलेट के साथ-साथ विद्यार्थियों के बैठने के लिए बीन बैग आदि भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

3D एनीमेशन के जरिए रुचिकर तरीके से सीखेंगे
वर्चुअल रियलिटी लैब सेटअप के जरिए विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों का कंटेंट 3D एनीमेशन के जरिए पढ़ाया जाएगा। इस डिवाइस को चश्मे के रूप में पहनकर विद्यार्थी 3D तकनीक का अनुभव करते हुए प्रायोगिक तरीके से विभिन्न अवधारणाओं की जानकारी लेंगे । साथ ही 3D चश्मे को पहनने के कारण अधिक एकाग्रता के साथ विषय वस्तु को समझने में भी मदद मिलेगी। इस डिवाइस पर विषय वस्तु को सतत रूप से अपडेट करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

- Advertisement -

Share News

editor December 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीईएससी राजस्थान ने स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों को दिया रोजगार
बीकानेर
फायरिंग केस में गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता गिरफ्तार
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू
राजस्थान
बीकानेर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग से गैंगरेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में महिला एईएन से मारपीट, पति पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सीईएससी राजस्थान ने स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों को दिया रोजगार

Published May 29, 2026
बीकानेर

फायरिंग केस में गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता गिरफ्तार

Published May 29, 2026
बीकानेर

शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी

Published May 29, 2026
राजस्थान

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू

Published May 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?