Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान – कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी हुआ, 50 लाख के बीमा सहित जानें क्या हैं बड़ी घोषणाएं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > राजस्थान – कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी हुआ, 50 लाख के बीमा सहित जानें क्या हैं बड़ी घोषणाएं
राजनीतिराजस्थान

राजस्थान – कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी हुआ, 50 लाख के बीमा सहित जानें क्या हैं बड़ी घोषणाएं

editor
editor Published November 21, 2023
Last updated: 2023/11/21 at 10:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। कांग्रेस ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे जन घोषणा पत्र-2 नाम दिया है। पार्टी ने जनता से जुड़ी दर्जनों घोषणाओं को इसमें शामिल किया है। सबसे बड़ी घोषणा प्रदेश की जनता से स्वास्थ्य से जुड़ी है। पार्टी ने चिरंजीवी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की घोषणा की है। कांग्रेस प्रभारी मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम अशोक गहलोत ने यह घोषणा पत्र जारी किया।

घोषणा पत्र में युवाओं के लिए 10 लाख नए रोजगार सृजन के साथ ही चार लाख नई सरकारी नौकरियां का तोहफा भी दिया गया है। महिला सुरक्षा को लेकर पांच साल में गहलोत सरकार सवालों के घेरे में रही है। ऐसे में पार्टी ने घोषणा पत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा को भी शामिल किया है। इसके अलावा परिवहन में जारी यात्रा किराए में छूट के अतिरिक्त फ्री मासिक कूपन भी जारी होंगे। महिला सुरक्षा के लिए प्रहरियों की नियुक्ति के साथ ही किसानों के लिए एमएसपी कानून और दो लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज भी पार्टी सरकार बनने के बाद देगी।

मनरेगा में 150 दिन का रोजगार

श्रमिकों के लिए मनरेगा में रोजगार की अवधि बढ़ाकर को 100 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा। इसी तरह इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में रोजगार की अवधि बढ़ाकर होगी 150 किया जाएगा। ऑटो व टैक्सी ड्राइवर को गिग वर्कर्स अधिनियम में शामिल किया जाएगा। वहीं निसंतान दंपति के लिए आईवीएफ नेशनल पैकेज चिरंजीवी में शामिल किया जाएगा।

- Advertisement -

घोषणा पत्र में यह घोषणाएं भी शामिल

-राजीव गांधी ग्रामीण शहरी ओलंपिक की भांति आयोजन किए जाएंगे

-खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु संभाग स्तर पर उत्कृष्ट केंद्रों की स्थापना

-राज्य स्तरीय खेल मित्र कैडर का होगा गठन

-दोगुने नए मॉडल स्कूल खोले जाएंगे

-नई राज्य शिक्षा नीति लाई जाएगी

-राज्य विश्वविद्यालयों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम संचालित किए जाएंगे

-राजीव गांधी छात्रवृत्ति का विस्तार किया जाएगा

-आरटीई (शिक्षा का अधिकार) का दायरा बढ़ाकर कक्षा 12 तक किया जाएगा

– गांवों में मैदान, पुस्तकालय, जिम इत्यादि निर्माण

-गांवों में शतप्रतिशत इंटरनेट संचार का लक्ष्य

-पंडित जवाहरलाल नेहरू ग्रामीण विकास अनुसंधान संस्थान की स्थापना

-‘किफायती’ व ‘सभी के लिए आवास’ की सुनिश्चितता

-जिला इनोवेशन फंड 10 करोड़ रुपए व ब्लॉक इनोवेशन फंड 1 करोड़ रुपए होगा

-पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को मासिक मानदेय दिया जाएगा

-घुमंतू समुदाय की बेहतरी हेतु चरवाहा कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी


Share News

editor November 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में स्कूटी की डिग्गी से 70 करोड़ की हेरोइन बरामद
बीकानेर
जेईई मेंस रिजल्ट में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीकानेर कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्ट को 57 करोड़ मंजूरी
बीकानेर
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, यात्रा शुरू, नियम सख्त लागू
देश-दुनिया
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास अवसर और सकारात्मक संकेत
राशिफल
पूगल में संदिग्ध हादसा, युवक के बैग से हेरोइन बरामद
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में ओबीआरसी क्लिनिक शुरू, बिना ऑपरेशन इलाज संभव
बीकानेर
अतिक्रमण हटाने में बाधा पर सजा, चार दोषी करार
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान कर्मचारियों का डीए बढ़ने के संकेत, 60% तक पहुंच सकता – Rajasthan News

Published April 19, 2026
राजस्थान

गहलोत का मोदी पर हमला, लोकसभा भंग करने की दी चुनौती – Rajasthan News

Published April 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?