Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आने वाली है कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आने वाली है कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
बीकानेर

आने वाली है कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

editor
editor Published October 14, 2023
Last updated: 2023/10/14 at 11:51 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। कांग्रेस में दावेदारों के पैनल तैयार करने के लिए ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर मांगे गए आवेदनों पर चर्चा के लिए शुक्रवार शाम को कांग्रेस वॉर रूम में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। करीब 1 घंटे चली बैठक में इस बार नया प्रयोग करते हुए प्रत्याशी चयन का अधिकार पार्टी हाईकमान पर छोड़े जाने को लेकर सिंगल लाइन का कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ।
प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर दावेदारों के 3000 आवदेन आए थे। इसके अलावा प्रदेश इलेक्शन कमेटी के भी सदस्यों को दो-दो जिले दिए गए थे। इन सभी आवेदनों और सुझावों पर बैठक में चर्चा हुई है। अब शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक दोपहर 2:30 बजे गौरव गोगोई की अध्यक्षता में दिल्ली में होगी। इसमें गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहेंगे और तीन-तीन नाम के पैनल तैयार किए जाएंगे। उसके बाद सीईसी की बैठक होगी, जिसमें नामों पर मुहर लगेगी।
कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के विरोध को लेकर डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है और सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। भाजपा सांसदों के चुनाव लडऩे को लेकर कहा कि उनके पास प्रत्याशी नहीं बचे हैं। इसिलए सांसदों को उतारा जा रहा है, लेकिन वो भी यहां कामयाब नहीं होंगे। बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सचिन पायलट, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा, शकुंतला रावत, सालेह मोहम्मद, रामलाल जाट, सुखराम बिश्नोई, गोविंदराम मेघवाल, लालचंद कटारिया, प्रताप सिंह, ममता भूपेश, विधायक रघु शर्मा और राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।


Share News

editor October 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर
बीकानेर में वीर सावरकर जयंती पर हुआ विचार गोष्ठी आयोजन
बीकानेर
बीकानेर में नियम विरुद्ध चल रहे 62 स्कूलों को नोटिस
बीकानेर
छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी
बीकानेर
हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट

Published May 28, 2026
बीकानेर

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Published May 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में वीर सावरकर जयंती पर हुआ विचार गोष्ठी आयोजन

Published May 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नियम विरुद्ध चल रहे 62 स्कूलों को नोटिस

Published May 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?