Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार खत्म
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार खत्म
बीकानेर

कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार खत्म

editor
editor Published October 10, 2023
Last updated: 2023/10/10 at 1:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव की डेट घोषित हो गई है। भाजपा ने तुरंत अपनी पहली लिस्ट 41 उम्मीदवारों के नाम की जारी कर दी है। भाजपा की लिस्ट के आने के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है। कांग्रेस की पहली लिस्ट कब आएगी? यह सवाल चारों तरफ उठा रहा है। पर अब इस राज का खुलासा हो गया है।चुनावी संग्राम में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा अहम मानी जाती है और राजनीतिक दलों के लिए जीतने वाले उम्मीदवारों का चयन सबसे पेचीदा मामला होता है। राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही अब आम मतदाता की नजर इसी पर है कि उनके क्षेत्र से प्रमुख दलों के कौन—कौन प्रत्याशी मैदान में उतर रहे हैं। राजस्थान में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। फिलहाल प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा ने बाजी मारी ली है। पर राजस्थान में कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची का इंतजार है। भाजपा की लिस्ट के आने के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है। कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर में भले ही टिकटों के जल्दी वितरण का संकल्प लिया गया हो लेकिन यह संकल्प साकार होता नहीं दिख रहा। अब चुनावों की घोषणा हो चुकी हैं। तो माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस की सूचियां भी जारी हो जाए।
वैसे भी चर्चा थी कि कांग्रेस, भाजपा की लिस्ट के बाद ही अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी। पितृपक्ष चल रहा है तो संभावना है कि नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट का एलान करे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव सीमित की बैठक 12-13 अक्टूबर को होगी। जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर फाइनल मुहर लग जाएगी।
सीएम अशोक गहलोत की इच्छा थी जल्दी घोषित किए जाए उम्मीदवार
प्रदेश में दो माह पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा जल्दी किए जाने की आवश्यकता बताने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस ने कोई सूची जारी नहीं की है। भाजपा ने सोमवार को 41 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।
जहां चुनाव हारी थी वहां भाजपा ने उतारे उम्मीदवार
विद्याधर नगर से पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी का टिकट काट कर राजसमंद सांसद व जयपुर के पूर्व राजघराने की दीया कुमारी को मैदान में उतारा गया है। शेष उन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं जहां पिछली बार पार्टी चुनाव हारी थी।
कांग्रेस के पैनल अभी तैयार नहीं
भाजपा ने कुल सात सांसदों, चार महिलाओं, पिछले चुनाव के तीन बागी और बसपा से आए दो दलबदलुओं को टिकट दिया है। उधर, कांग्रेस में अभी प्रत्याशियों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई हैं, लेकिन पैनल तैयार नहीं हुए हैं। पहली सूची नवरात्रि में सकती है।


Share News

editor October 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी
बीकानेर
हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
बीकानेर
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
बीकानेर
RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन
राजस्थान
बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन
बीकानेर
बीकानेर दवा विक्रेता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू, 31 मई को हो सकता है मतदान
बीकानेर
एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

Published May 28, 2026
बीकानेर

हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक

Published May 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Published May 28, 2026
बीकानेर

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Published May 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?