Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रदेशभर के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, 15 सितंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > प्रदेशभर के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, 15 सितंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
जयपुरराजस्थान

प्रदेशभर के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, 15 सितंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

editor
editor Published September 12, 2023
Last updated: 2023/09/12 at 4:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वैट के खिलाफ अब पेट्रोल पंप संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में कल और परसों (13 और 14 सितंबर) को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किया तो पेट्रोल पंप संचालक 15 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा- राजस्थान सरकार देश में सबसे ज्यादा वेट वसूल रही है। इसका नुकसान पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आम जनता को भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा- पिछले लंबे वक्त से हम शांतिप्रिय तरीके से वेट कम करने की मांग कर रहे हैं। 13 सितंबर से पंप बंद करने की जानकारी भी हमने शासन और प्रशासन तक काफी पहले ही पहुंचा दी थी, लेकिन इसके बाद भी सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। मजबूरन अब हमें आंदोलन की राह पर आगे बढऩा पड़ा है। इसकी शुरुआत 13 सितंबर से कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया- शुरुआती चरण में हम 2 दिन 13 और 14 सितंबर को सांकेतिक तौर पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। इस दौरान न तो पेट्रोल बेचा जाएगा, न ही पेट्रोल और डीजल खरीदा जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो 15 सितंबर से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप अनिश्चित कालीन वक्त तक बंद कर दिए जाएंगे।राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा- राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले 13 और 10 रुपए तक महंगी है। इसके बावजूद सरकार आम जनता से मनमाना वैट वसूल रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। इस कारण पिछले 3 साल में राजस्थान में करीब 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं, जबकि कई पेट्रोल पंप आर्थिक घाटे की वजह से बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग दूसरे राज्यों में जाकर सस्ता पेट्रोल भरवा रहे हैं, जिससे सरकार को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


Share News

editor September 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर
राजस्थान में मानसून कमजोर, 15 जिलों में आज बारिश के आसार
बीकानेर
टैक्सी चालक ने युवक से मारपीट कर जेवर और नकदी लूटी, गिरफ्तार
बीकानेर
अंगदान अभियान को लेकर बीकानेर में प्रशासन ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
वियतनाम में पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत, 21 लोगों को बचाया गया
बीकानेर
नापासर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय भवन, मंत्री सुमित गोदारा ने किया भूमि पूजन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
जयपुर

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?