Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज का मानसून अपडेट: बारिश थमने से चढ़ा पारा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > आज का मानसून अपडेट: बारिश थमने से चढ़ा पारा
Jaipurबीकानेरराजस्थान

आज का मानसून अपडेट: बारिश थमने से चढ़ा पारा

editor
editor Published August 30, 2023
Last updated: 2023/08/30 at 11:39 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में बारिश का दौर थमने के साथ पारा चढऩे लगा है। जयपुर, अलवर समेत कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अभी एक सप्ताह तक बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। सितम्बर के पहले हफ्ते में एक नया वेदर सिस्टम आने की संभावना है। इससे राज्य में बारिश हो सकती है।
अलवर में कल दिन का पारा 36 डिग्री (सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा) दर्ज हुआ। जयपुर में भी तापमान बढक़र 34.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया। चित्तौडग़ढ़, सीकर, पिलानी, कोटा और चूरू में भी दिन का तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस ऊपर है।
रेगिस्तानी इलाकों में थोड़ी राहत
पाकिस्तान से आ रही हवाओं के कारण अभी रेगिस्तानी इलाके जैसलमेर, बाड़मेर के साथ जोधपुर में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि इन एरिया में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। बाड़मेर, जोधपुर में अभी भी तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है।
अगले एक सप्ताह मानसून का ब्रेक जारी
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वर्तमान में जो परिस्थितियां हैं। मॉडल जो संकेत दे रहे है। उसे देखकर पूर्वानुमान है कि मानसून का ब्रेक अभी एक सप्ताह और बना रहा। एक सप्ताह तक राज्य में किसी भी जगह अच्छी बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। कुछ स्थानों पर लोकल लेवल बादल बनने से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
राज्य में अब तक 14 फीसदी ज्यादा बरसात
राजस्थान में मानसून की अब तक की रिपोर्ट देखें तो सामान्य से 14 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में मानसून सीजन में एक जून से 29 अगस्त तक औसत बारिश 364.5रूरू होती है। जबकि इस सीजन में अब तक कुल 416.2रूरू बारिश हो चुकी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में सात इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
प्रज्ञानम् नि:शुल्क कोचिंग प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल आयोजित
बीकानेर
श्रीगंगानगर टोल विवाद पर बवाल, विधायक हिरासत में
बीकानेर
बीकानेर में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा
राशिफल
किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप के दूसरे दिन बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह, कल होगा फाइनल रैम्प शो
बीकानेर राजस्थान
प्रज्ञानम् निःशुल्क कोचिंग (11वीं विज्ञान – बायोलॉजी) प्रज्ञानम् प्रवेश परीक्षा प्रथम चरण संपन्न – दूसरा चरण 20 अप्रैल 2026 को
बीकानेर शिक्षा
लूणकरणसर टोल प्लाजा पर मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में सात इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Published April 14, 2026
बीकानेर

प्रज्ञानम् नि:शुल्क कोचिंग प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल आयोजित

Published April 14, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर टोल विवाद पर बवाल, विधायक हिरासत में

Published April 14, 2026
बीकानेर

बीकानेर में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई

Published April 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?