Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में गंदे पानी का डेम टूटने से पानी घरों व गलियों में घुसा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में गंदे पानी का डेम टूटने से पानी घरों व गलियों में घुसा
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर में गंदे पानी का डेम टूटने से पानी घरों व गलियों में घुसा

editor
editor Published July 27, 2023
Last updated: 2023/07/27 at 4:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर में बुधवार को हुई बारिश के बाद शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कॉलोनियों में घर के आगे खड़े दुपहिया और चार पहिया वाहन भी पानी में डूब गए हैं। जिला प्रशासन देर रात से इन कॉलोनियों में कैंप करके लोगों को बाहर निकाल रहा है। जोड़बीड़ एरिया में स्थित अनाथ आश्रम के चारों तरफ पानी इकठ्‌ठा हो गया है, बच्चों को घर की छत पर शरण लेनी पड़ी है। उधर, श्रीडूंगरगढ़ में बारिश के बारह घंटे बाद भी पानी जमा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर में बुधवार रात तक 39 रूरू ही बारिश हुई लेकिन हकीकत ये है कि बारिश इससे कई गुना अधिक हुई थी। मौसम विभाग की प्रयोगशाला मुरलीधर व्यास नगर में है जहां बारिश अन्य इलाकों की तुलना में कम हुई है। शहर के अन्य क्षेत्रों में बारिश बहुत ज्यादा हुई। करीब एक घंटे तक बारिश के बाद बीकानेर शिवबाड़ी एरिया में सबसे ज्यादा पानी जमा हुआ है। यहां कुछ प्राइवेट कॉलोनियों में पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है। वहीं अनाथ आश्रम के बच्चे पानी के कारण बच्चे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। देर रात से बच्चे आश्रम की छत पर बैठे हैं। नगर निगम आयुक्त सहित कई अधिकारी अब इसी क्षेत्र में है और लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। श्रीडूंगरगढ़ में सबसे अधिक असर देखने को मिला। जहां हॉस्पिटल से लेकर सभी सरकारी हॉस्पिटल पानी-पानी हो गये है। अस्पताल के सभी कमरों में पानी पहुंचने के बाद मरीज और डॉक्टर को बैठने में भी परेशानी हो रही है। कस्बे के आडसर बास सहित कई क्षेत्रों में पानी अब तक जमा है। पानी पहले की तुलना में कुछ कम हुआ है लेकिन अब तक जमा हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है वही दूसरी तरह जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है। इन कॉलोनियों में पानी ही पानी शिवबाड़ी के पास ही स्थित महाराजा विहार, बजरंग विहार, वल्लभ गार्डन क्षेत्र में भारी बारिश के बाद पाल टूट जाने के कारण आपदा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। देर रात नगर निगम द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को रेस्क्यू किया गया। नगर निगम अभी भी कार्य कर रहा है। महापौर सुशीला कंवर भी मौके पर पहुंच रही हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली से बाहर निकाला घरों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली लगाई हुई है। लोगों को ट्रॉली में बैठाकर बाहर ला रहे हैं। सौ से ज्यादा लोगों को इसी तरह पानी से बाहर निकाला जाएगा।


Share News

editor July 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

यूजीसी के विरोध में पदयात्रा बीकानेर पहुंची, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
बंद रेलवे फाटक पार करना खतरनाक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
बीकानेर
आरजीएचएस में नई व्यवस्था लागू, दो हजार तक जांच बिना मंजूरी संभव
बीकानेर
फर्जी प्रोफाइल बनाकर ब्लैकमेल करने वाला युवक साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ा
बीकानेर
बीकानेर में उमस बरकरार, 14-15 जुलाई को हल्की बारिश के आसार
बीकानेर
फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

यूजीसी के विरोध में पदयात्रा बीकानेर पहुंची, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Published July 13, 2026
बीकानेर

बंद रेलवे फाटक पार करना खतरनाक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Published July 13, 2026
बीकानेर

आरजीएचएस में नई व्यवस्था लागू, दो हजार तक जांच बिना मंजूरी संभव

Published July 13, 2026
बीकानेर

फर्जी प्रोफाइल बनाकर ब्लैकमेल करने वाला युवक साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Published July 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?