Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र को मिली अलग से फायर फाइटर गाड़ी, जिला कलक्टर कलाल ने दिखाई हरी झंडी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र को मिली अलग से फायर फाइटर गाड़ी, जिला कलक्टर कलाल ने दिखाई हरी झंडी
बीकानेरराजस्थान

रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र को मिली अलग से फायर फाइटर गाड़ी, जिला कलक्टर कलाल ने दिखाई हरी झंडी

editor
editor Published July 23, 2023
Last updated: 2023/07/23 at 7:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिला उद्योग संघ की रिको लिमिटेड से रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र हेतु अलग से फायर फाइटिंग गाड़ी उपलब्ध करवाने की लंबित मांग पूरी होने पर अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि रिको मुख्यालय द्वारा रानीबाजार के लिए अलग से फायर फाइटर गाड़ी उपलब्ध करवाई गई है जिसको जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रानीबाजार के लिए रवाना किया गया है | साथ ही पचीसिया ने रीको प्रबंध निदेशक जयपुर का आभार जताते हुए बताया कि इस गाड़ी के मिल जाने से गंगाशहर, भीनासर, रानीबाजार, रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र, पीबीएम अस्पताल, पवनपुरी एवं आस पास बसी हुई अनेक कोलोनियों में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सकेगा | भविष्य में शीघ्र ही खारा औद्योगिक क्षेत्र में भी फायर फाइटर गाड़ी मिलना भी प्रस्तावित है । रिको लिमिटेड द्वारा इस गाड़ी को नगर निगम को सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है जिससे अब यह गाड़ी नगर निगम के अधीन शिव वैली स्थित अग्निशमन केंद्र में अपनी सेवाओं हेतु खड़ी की जायेगी | जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बताया कि रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र एवं इसके आस पास के क्षेत्रों में होने वाली आगजनी की दुर्घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सकेगा और जान माल की बड़ी हानि होने से बचाया जा सकेगा | रिको क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के प्रयासों एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ की निरंतर मांग पर रिको मुख्यालय जयपुर द्वारा औद्योगिक हित को ध्यान में रखते हुए यह गाड़ी उपलब्ध करवाई गई है ताकि होने वाली अप्रिय घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके | इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त केसरलाल मीणा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल अहुजा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा, अग्नि सुरक्षा अधिकारी रेवंत सिंह शेखावत, रीको अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार, सुरेंद्र जैन, वीरेंद्र किराडू आदि उपस्थित हुए |


Share News

editor July 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?