Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मतदाता जागरूकता अभियान पोस्टर बनाए, मतदान की शपथ ली, जानी ईवीएम की कार्यप्रणाली
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मतदाता जागरूकता अभियान पोस्टर बनाए, मतदान की शपथ ली, जानी ईवीएम की कार्यप्रणाली
बीकानेरराजस्थान

मतदाता जागरूकता अभियान पोस्टर बनाए, मतदान की शपथ ली, जानी ईवीएम की कार्यप्रणाली

editor
editor Published July 22, 2023
Last updated: 2023/07/22 at 5:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मतदाता जागरूकता अभियान की श्रंखला में शनिवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी नित्या के. ने बनाया जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार स्वीप से जुड़े 21 विभागों के माध्यम से जागरूकता की सघन गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रंखला में शनिवार को विभिन्न राजकीय स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदान से जुड़े पोस्टर बनाकर आमजन को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित किया। शिक्षा विभाग के स्वीप नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलीवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। स्कूल के उपप्राचार्य हरि किसन मेघवाल ने मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम द्वितीय के बारे में बताया तथा लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी। बोड़ा ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे के अवसर पर जागरूकता की गतिविधियां जिले भर में आयोजित की जाएंगी। इसकी शुरुआत पोस्टर प्रतियोगिता के साथ हुई। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन कमलेश पुरोहित ने किया। उधर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयरामसर में स्वीप प्रकोष्ठ के सदस्य सुधीर मिश्रा ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई और मतदाता जागरूकता अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं बिनाणी कन्या महाविद्यालय में ईवीएम-वीवीपैट प्रदर्शन किया गया। एएलएमटी हरिहर राजपुरोहित ने छात्राओं को ईवीएम की कार्यप्रणाली के बारे में बताया।


Share News

editor July 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

यूजीसी के विरोध में पदयात्रा बीकानेर पहुंची, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
बंद रेलवे फाटक पार करना खतरनाक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
बीकानेर
आरजीएचएस में नई व्यवस्था लागू, दो हजार तक जांच बिना मंजूरी संभव
बीकानेर
फर्जी प्रोफाइल बनाकर ब्लैकमेल करने वाला युवक साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ा
बीकानेर
बीकानेर में उमस बरकरार, 14-15 जुलाई को हल्की बारिश के आसार
बीकानेर
फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

यूजीसी के विरोध में पदयात्रा बीकानेर पहुंची, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Published July 13, 2026
बीकानेर

बंद रेलवे फाटक पार करना खतरनाक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Published July 13, 2026
बीकानेर

आरजीएचएस में नई व्यवस्था लागू, दो हजार तक जांच बिना मंजूरी संभव

Published July 13, 2026
बीकानेर

फर्जी प्रोफाइल बनाकर ब्लैकमेल करने वाला युवक साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Published July 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?