Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रधानमंत्री के सभा में पहुंचने से पहले मची हड़कंप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रधानमंत्री के सभा में पहुंचने से पहले मची हड़कंप
बीकानेरराजस्थान

प्रधानमंत्री के सभा में पहुंचने से पहले मची हड़कंप

editor
editor Published July 8, 2023
Last updated: 2023/07/08 at 3:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।राजस्थान में मानसूनी झमाझम ने जहां मौसम में ठंडक का अहसास करा दिया है, तो वहीं प्रधानमंत्री के एक बार फिर लग रहे प्रदेश दौरे से सियासी पारा गर्माहट मार रहा है। प्रधानमंत्री आज इस चुनावी वर्ष के अपने पांचवें राजस्थान दौरे के तहत बीकानेर आ रहे हैं। वे यहां करीब 25 हज़ार करोड़ लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इधर प्रधानमंत्री का बीकानेर दौरा ऐसे समय में लगा है जब यहां मानसून जमकर मेहरबान हो रहा है। मौसम विभाग ने बीकानेर जिले में आगामी चार दिन तक मानसून सक्रिय रहने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अंचल में कहीं-कहीं भारी एवं अति भारी बारिश होने का अनुमान भी लगाया गया है। रुक-रुककर जारी है बरसात का दौर बीकानेर में रुक-रुक कर बरसात का दौर जारी है। शुक्रवार देर रात को 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार रात को शहर में रिमझिम चलती रही, तो जयसिंह देसर मगरा व आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के समाचार मिले। जिले की बात करें, तो मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को जहां मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की बारिश हो सकती है, तो वहीं रविवार को ऑरेंज एलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं अति भारी वर्षा हो सकती है। सोमवार को भी भारी बारिश, मेघगर्जन व वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। मंगलवार को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मिट्टी बैठी, डोम झुका नौरंगदेसर में आयोजित होने वाली पीएम की सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता शुक्रवार को जुटे रहे। गुरुवार देर रात बारिश के कारण मिट्टी बैठने से डोम का एक हिस्सा कुछ झुक गया था। इससे सकते में आए प्रशासन ने एहतियातन मंच के नीचे और आसपास ग्रेवल (कंक्रीट-सीमेंट) की छह इंच की परत बिछाई, ताकि बारिश होने की स्थिति में मंच को किसी तरह का नुकसान नहीं हो। मजबूती के लिए चारों तरफ एंगल के नीचे लोहे की मोटी पत्ती भी लगाई गई है। इस बीच यदि पीएम मोदी नाल एयरपोर्ट से होते हुए सभा स्थल पहुचंते हैं तो उस स्थिति में पुलिस प्रशासन ने अलग रूट मैप तैयार किया है। इसके लिए शुक्रवार दोपहर बाद नाल एयरपोर्ट से सभा स्थल के बीच रिहर्सल भी की गई। जिला प्रशासन के भी हाथ-पैर फूले गुरुवार रात को आंधी-बारिश के कारण झुके डोम और उसके बाद बनी स्थिति ने स्थानीय प्रशासन के भी हाथ-पैर फुला दिए। एकबारगी तो प्रशासन ने ऐसी स्थिति में सुरक्षा का हवाला देते हुए सभा के लिए दोबारा मंथन करने का सुझाव दे दिया। इससे भाजपाई सकते में आ गए, हालांकि बाद में सब कुछ ठीक हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान स्थानीय स्तर पर सुरक्षा की कमान बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने संभाल रखी है। 20 से अधिक आईपीएस सुरक्षा व्यवस्था का पर्यवेक्षण संभालेंगे। जयपुर, जोधपुर, नागौर, पाली, बाड़मेर, गंगापुर सिटी, हनुमानगढ़, नोहर, श्रीगंगानगर सहित 13 जिलों के करीब पांच हजार पुलिस अधिकारी-जवान बीकानेर में मौजूद रहेंगे। ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। एसपीजी, आईबी, सीआईडी, स्पेशल टास्क फोर्स, ब्लैक कैट कमांडो, एसडीआरएफ, आरएसी, होमगाड्र्स जवान तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर क्षेत्र को सुरक्षा में ले लिया गया है। ड्रोन, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड सतर्क है। मेडिकल की पांच टीमें रहेंगी तैनात प्रधानमंत्री के शनिवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर पांच मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। इनमें से दो टीमें सभा स्थल पर तथा दो टीमों को प्रदर्शनी स्थल पर तैनात किया जाएगा। एक टीम नाल एयरपोर्ट पर तैनात रहेगी। शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल प्रशासन तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से तैयारियों को अंतिम रूप दिया।


Share News

editor July 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर
70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
बीकानेर
25 मई से शुरू नौतपा, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी और लू
बीकानेर
शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम

Published May 25, 2026
बीकानेर

कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत

Published May 25, 2026
बीकानेर

श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Published May 25, 2026
बीकानेर

70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?