बीकानेर। बीकानेर के पांचू तहसील के स्वरूपदेसर गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुंड में कूदकर सुसाइड कर लिया। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय महिला ने ये कदम उठाया, उस समय घर में कोई नहीं था। उसका सबसे बड़ा बेटा बच गया क्योंकि वो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर से पांच किलोमीटर दूर खेत में था। स्वरूपसर की रोही में गोपीराम अपनी पत्नी नैना देवी व बच्चों के साथ ढाणी बनाकर रहता है। गुरुवार को घर के सभीसदस्य दूसरे खेत को जोतने के लिए गए हुए थे। पीछे से नैना ने अपने तीन बच्चों के साथ घर के ही कुंड में छलांग लगा दी। इसमें एक साल का भुवेश, पांच साल की बेटी उर्मिला और सात साल की बेटी पूजा शामिल
है। घटना के बारे में गुरुवार रात पता चला। जब खेत से काम करके गोपीराम वापस लौटा। घर में किसी को नहीं देखकर काफी देर ढूंढा। बाद में कुंड संभाला तो चारों का शव उसमें मिला
महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ किया सुसाइड
