बीकानेर। रोड पर खड़े होकर केक काट रहे युवकों को मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। केक काट रहे युवकों ने उसके साथ मारपीट कर डाली। इस संबंध में पीड़ित के पिता ने गंगाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार महावीर भवन के पास गंगाशहर निवासी राजकुमार पुत्र भैरुदान ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका पुत्र घर आ रहा था। इस दौरान उसके घर के पास नुक्कड़ पर 20-28 लड़के सड़क के बीच में खड़े होकर केक काट रहे थे। जिनको सड़क के साइड में खड़ा होने का कहा तो उक्त आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ लाठी- सरियों व थाप मुक््कों से मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट की पर आरोपित
विशाल पुत्र बिजू भाटी, दीपू भाटी पुत्रराजकुमार, अजय नाई, भोडड नाई, सांवर नाई, आनंद पाईवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ऐसा क्या हुआ की रोड पर खड़े होकर केक काटना पड़ा भारी
