Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इंटरनेशनल फ्लाइट छोड़कर चले गए पायलट:8 घंटे से ज्यादा वक्त से 148 पैसेंजर्स हो रहे परेशान,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > इंटरनेशनल फ्लाइट छोड़कर चले गए पायलट:8 घंटे से ज्यादा वक्त से 148 पैसेंजर्स हो रहे परेशान,
बीकानेरराजस्थान

इंटरनेशनल फ्लाइट छोड़कर चले गए पायलट:8 घंटे से ज्यादा वक्त से 148 पैसेंजर्स हो रहे परेशान,

editor
editor Published July 6, 2023
Last updated: 2023/07/06 at 3:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।दुबई से गुजरात के अहमदाबाद जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-16 को खराब मौसम की वजह से बुधवार देर रात जयपुर डायवर्ट कर दिया गया था। इसके बाद 8 घंटे से ज्यादा वक्त तक फ्लाइट रीशेड्यूल नहीं की गई। इधर, ड्यूटी पूरी होने पर पायलट भी फ्लाइट छोड़कर चले गए। इससे नाराज 140 से ज्यादा पैसेंजर्स ने गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। मामला बुधवार देर रात डेढ़ बजे का है। इस पर CRPF के जवानों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। गुजरात के मोरबी में रहने वाले महावीर सिंह जडेजा ने बताया कि मैं बुधवार को दुबई से अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के लिए निकला था। हमारी फ्लाइट रात 11:45 तक अहमदाबाद लैंड होने वाली थी। लेकिन,आखरी वक्त खराब मौसम की वजह से हमारी फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। रात लगभग 1:30 बजे हम लगभग 148 पैसेंजर जयपुर पहुंच गए थे। लेकिन, तब से अब तक ना हमें खाने के लिए कुछ दिया गया है। ना ही पीने के लिए चाय या पानी दिया गया है। हमारे साथ बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल है। जो इतने लंबे सफर के बाद थक चुके हैं। उनसे चला तक नहीं जा रहा है। लेकिन उन्हें भी रेस्ट करने तक के लिए जगह नहीं दी गई। जडेजा ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट पर ही हमें 9 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत गया है। लेकिन, अब तक स्पाइसजेट द्वारा यह फैसला नहीं किया गया कि आखिर हम फिर से अहमदाबाद कैसे जाएंगे। स्पाइसजेट के कर्मचारी और अधिकारी बार-बार हमारे पास आते हैं। वह हर बार नया शिगूफा छोड़ हमें बेवकूफ बना रहे हैं। जिससे मुझ जैसे आम यात्रियों को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हम जब अपनी परेशानी एयरपोर्ट के कर्मचारियों को बताने की कोशिश करते हैं। तो CRPF के जवान हमें ही डरा रहे हैं। इसलिए अब मैं स्पाइसजेट के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में कानूनी लड़ाई लडूंगा। ताकि स्पाइसजेट की लापरवाही और कारगुजारी का आम जनता को भी पता चल सके।परेशान पैसेंजर रवि शुक्ला ने स्पाइसजेट को लेट-लतीफी का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कल रात जब हमारी फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। उसके बाद दोनों पायलट बिना किसी इन्फॉर्मेशन के प्लेन छोड़कर चले गए। जब हमने इसके बारे में पूछा तो क्रू मेंबर्स लगातार हमें अगले पायलट के आने की बात कहते। उन्होंने हमें दिलासा कि जल्द ही हमारा प्लेन फिर से टेक-ऑफ कर अहमदाबाद के लिए रवाना होगा। लेकिन, आखिर में ऐसा नहीं हुआ। बल्कि, काफी इंतजार के बाद हमें प्लेन से उतार एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया। देर रात जब हम जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो हमारा इमीग्रेशन किया गया और नही हमारा लगेज भी हमें नहीं दिया गया। स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने हमें इंटरनेशनल से डोमेस्टिक फ्लाइट में कन्वर्ट करने की बात कही। जिसकी वजह से भूखे प्यासे पैसेंजर्स को एक बार फिर मजबूरन लाइन में लग काफी परेशान किया गया। इस पूरे प्रोसेस में ना तो किसी कर्मचारी ने हमें पानी के लिए पूछा ना ही कुछ और खाने का दिया। जबकि हमारे साथ बच्चों से लेकर बूढ़े और प्रेग्नेंट लेडीज तक की यात्रा कर रही हैं। लेकिन उन्हें बैठने तक की जगह नहीं दी गई। बल्कि, हमें फ्लाइट में ट्रेवल करने पर भी बेवजह दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। ऐसे में हमने फैसला किया है कि अब हम जिंदगी में कभी स्पाइसजेट में यात्रा नहीं करेंगे। ना ही अपने किसी साथी या परिवार को स्पाइसजेट में यात्रा करने की सलाह देंगे। वहीं इस पूरे विवाद को लेकर जब हमने स्पाइसजेट के कर्मचारियों से उनका पक्ष जानने की कोशिश की। तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। वहीं जयपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार खराब वेदर सिस्टम की वजह से फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था। पैसेंजर्स को फिर से अहमदाबाद पहुंचाने की प्रक्रिया चालू है। दिल्ली का सब्स्टीट्यूट एयरपोर्ट बना जयपुर एयरपोर्ट पर मई में पार्किंग-वे का विस्तार किया गया था। पहले जहां जयपुर एयरपोर्ट पर 19 विमान पार्क हो सकते थे। वहीं, अब 33 प्लेन पार्क हो सकते हैं। इसी के साथ पैरेलल टैक्सी-वे भी तैयार हो चुका है। इसलिए दिल्ली, गुजरात समेत आस-पास के राज्यों में मौसम खराब होने पर अब ज्यादातर फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की जा रही हैं।


Share News

editor July 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर
आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर
श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच
बीकानेर
बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख
बीकानेर
हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन

Published May 27, 2026
बीकानेर

आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

Published May 27, 2026
बीकानेर

राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान

Published May 27, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?