Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आईजी ने 36 पुलिस निरीक्षकों के किये तबादले, 13 थानों के थानाप्रभारी बदलने तय
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आईजी ने 36 पुलिस निरीक्षकों के किये तबादले, 13 थानों के थानाप्रभारी बदलने तय
बीकानेरराजस्थान

आईजी ने 36 पुलिस निरीक्षकों के किये तबादले, 13 थानों के थानाप्रभारी बदलने तय

editor
editor Published July 4, 2023
Last updated: 2023/07/04 at 2:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर (नसं)। बीकानेर संभाग पुलिस में बड़े फेरबदल की सूची जारी हो चुकी है। आईजी ओमप्रकाश पासवान ने संभाग के 36 पुलिस निरीक्षकों यानी इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बीकानेर जिले के कुल 13 थानों के थाना प्रभारी बदलने तय हो गए हैं। बीकानेर नाल थानाधिकारी विक्रमसिंह को श्रीगंगानगर, ट्रैफिक इंचार्ज रमेश सर्वटा को श्रीगंगानगर, मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज चुरू, पूगल थानाधिकारी विकास विश्नोई को श्रीगंगानगर, लाइन में तैनात भवानी सिंह को हनुमानगढ़, महिला थाना प्रभारी रमेश कुमार न्योल को श्रीगंगानगर, जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई को चुरू, कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण को श्रीगंगानगर, नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण को हनुमानगढ़, नापासर थानाधिकारी महेश शीला को श्रीगंगानगर, लाइन में तैनात सुरेंद्र कुमार प्रजापत को श्रीगंगानगर, लाइन में तैनात सुमेरसिंह इंदा को श्रीगंगानगर, महाजन थानाधिकारी अनिल झाझरिया को श्रीगंगानगर भेजा गया है। वहीं 11 इंस्पेक्टरों को बीकानेर लाया जा रहा है। जिसमें श्रीगंगानगर से राजेश कुमार, श्रीमती राजेश, आलोक सिंह, सुरेंद्र, बलवंत राम, रामप्रताप, गणेश कुमार को बीकानेर लाया गया है। वहीं हनुमानगढ़ से मोनिका, नरेश कुमार गैरा, इंद्रचंद मीणा व सुदर्शन कुमार को बीकानेर लाया गया है। ऐसे में कुल 11 सीआई बीकानेर लाए गए हैं जिनमें से 7 सीआई श्रीगंगानगर से लाए जा रहे हैं। वहीं बीकानेर से 9 सीआई अकेले श्रीगंगानगर भेजे जा रहे हैं। देखा जाए तो बीकानेर और श्रीगंगानगर के बीच तबादलों की अदला बदली हुई है।
बता दें कि इससे पहले सब इंस्पेक्टरों की सूची जारी हुई थी। जिसमें गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह, जसरासर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद व दंतौर थानाधिकारी देवीलाल का तबादला हो गया था। अब गंगाशहर, नाल, ट्रैफिक, महिला थाना, मुक्ताप्रसाद, पूगल, जयनारायण व्यास कॉलोनी, कोटगेट, नयाशहर, नापासर, महाजन, दंतौर व जसरासर थानों को नये थानाप्रभारी मिलने वाले हैं।
अब मुक्ताप्रसाद, जयनारायण व्यास कॉलोनी, गंगाशहर व कोटगेट का नाम है। हालांकि अगली सूची से यह लिस्ट और बड़ी भी हो जाएगी। सूची के अतिरिक्त सदर, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा आदि थानों का नंबर भी बदलाव की रेस में शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि बीकानेर सिटी में आपराधिक दृष्टि से मुक्ताप्रसाद थाना सबसे महत्वपूर्ण हैं। यहां किसी दबंग थानाधिकारी की जरूरत है। नये बने इस थाना क्षेत्र में अपराधियों व गैर कानूनी धंधों की भरमार है। इसी तरह जयनारायण व्यास कॉलोनी व गंगाशहर थाना संभालना भी हर किसी के बूते की बात नहीं। चुनावी माहौल में परफेक्ट थानाधिकारियों की पोस्टिंग ना हुई तो पुलिस की फजीहत होते ही देर ना लगेगी।


Share News

editor July 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट

Published July 13, 2026
बीकानेर

उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी

Published July 13, 2026
बीकानेर

अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई

Published July 13, 2026
बीकानेर

शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश

Published July 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?