Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर पुलिस मे आईजी ने किया बडा फेरबदल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर पुलिस मे आईजी ने किया बडा फेरबदल
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर पुलिस मे आईजी ने किया बडा फेरबदल

editor
editor Published July 4, 2023
Last updated: 2023/07/04 at 10:07 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर संभाग पुलिस में बड़े फेरबदल की सूची जारी हो चुकी है। आईजी ओमप्रकाश पासवान ने कुछ देर पहले संभाग के 36 पुलिस निरीक्षकों यानी इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बीकानेर जिले के कुल 13 थानों के थाना प्रभारी बदलने तय हो गए हैं।
बीकानेर नाल थानाधिकारी विक्रमसिंह को श्रीगंगानगर, ट्रैफिक इंचार्ज रमेश सर्वटा को श्रीगंगानगर, मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज चुरू, पूगल थानाधिकारी विकास विश्नोई को श्रीगंगानगर, लाइन में तैनात भवानी सिंह को हनुमानगढ़, महिला थाना प्रभारी रमेश कुमार न्योल को श्रीगंगानगर, जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई को चुरू, कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण को श्रीगंगानगर, नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण को हनुमानगढ़, नापासर थानाधिकारी महेश शीला को श्रीगंगानगर, लाइन में तैनात सुरेंद्र कुमार प्रजापत को श्रीगंगानगर, लाइन में तैनात सुमेरसिंह इंदा को श्रीगंगानगर, महाजन थानाधिकारी अनिल झाझरिया को श्रीगंगानगर भेजा गया है। वहीं 11 इंस्पेक्टरों को बीकानेर लाया जा रहा है। जिसमें श्रीगंगानगर से राजेश कुमार, श्रीमती राजेश, आलोक सिंह, सुरेंद्र, बलवंत राम, रामप्रताप, गणेश कुमार को बीकानेर लाया गया है। वहीं हनुमानगढ़ से मोनिका, नरेश कुमार गैरा, इंद्रचंद मीणा व सुदर्शन कुमार को बीकानेर लाया गया है। ऐसे में कुल 11 सीआई बीकानेर लाए गए हैं जिनमें से 7 सीआई श्रीगंगानगर से लाए जा रहे हैं। वहीं बीकानेर से 9 सीआई अकेले श्रीगंगानगर भेजे जा रहे हैं। देखा जाए तो बीकानेर और श्रीगंगानगर के बीच तबादलों की अदला बदली हुई है।

बता दें कि इससे पहले सब इंस्पेक्टरों की सूची जारी हुई थी। जिसमें गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह, जसरासर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद व दंतौर थानाधिकारी देवीलाल का तबादला हो गया था। अब गंगाशहर, नाल, ट्रैफिक, महिला थाना, मुक्ताप्रसाद, पूगल, जयनारायण व्यास कॉलोनी, कोटगेट, नयाशहर, नापासर, महाजन, दंतौर व जसरासर थानों को नये थानाप्रभारी मिलने वाले हैं।
थानों में पोस्टिंग हेतु भारी कसरत की जा रही है। पोस्टिंग की इस रेस में सबसे महत्वपूर्ण थानों की सूची में अब मुक्ताप्रसाद, जयनारायण व्यास कॉलोनी, गंगाशहर व कोटगेट का नाम है। हालांकि अगली सूची से यह लिस्ट और बड़ी भी हो जाएगी। सूची के अतिरिक्त सदर, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा आदि थानों का नंबर भी बदलाव की रेस में शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर सिटी में आपराधिक दृष्टि से मुक्ताप्रसाद थाना सबसे महत्वपूर्ण हैं। यहां किसी दबंग व लठबाज थानाधिकारी की जरूरत है। नये बने इस थाना क्षेत्र में अपराधियों व गैर कानूनी धंधों की भरमार है। इसी तरह जयनारायण व्यास कॉलोनी व गंगाशहर थाना संभालना भी हर किसी के बूते की बात नहीं। चुनावी माहौल में परफेक्ट थानाधिकारियों की पोस्टिंग ना हुई तो पुलिस की फजीहत होते ही देर ना लगेगी। विदित रहे गंगाशहर थाने को सीआई की जरूरत है। सीआई लगने पर यहां सब इंस्पेक्टर भी लगेंगे हैं, जिससे काम पूरी तरह होगा। थानाधिकारी सब इंस्पेक्टर होने पर सैकंड ऑफिसर प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर ही मिलते हैं। ऐसे में जिला बदली के बाद अब थानों की पोस्टिंग बड़ी महत्वपूर्ण होगी।




Share News

editor July 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर
पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य
बीकानेर
बीकानेर में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य जारी
बीकानेर
अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा

Published May 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Published May 23, 2026
बीकानेर

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद

Published May 23, 2026
बीकानेर

पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य

Published May 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?