Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एक बटन दबाया और चंद मिनटों में पीडि़ता के पास पहुंचेगी पुलिस
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एक बटन दबाया और चंद मिनटों में पीडि़ता के पास पहुंचेगी पुलिस
बीकानेरराजस्थान

एक बटन दबाया और चंद मिनटों में पीडि़ता के पास पहुंचेगी पुलिस

editor
editor Published June 28, 2023
Last updated: 2023/06/28 at 2:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहर में कामकाजी महिलाओं व स्कूल-कॉलेज जाने वाली युवतियों के लिए राहत की खबर है। जिला पुलिस महिलाओं-युवतियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने के साथ-साथ एक विशेष मोबाइल एप तैयार कर रही है, जिससे पीडि़ता को चंद मिनटों में पुलिस की मदद मिल सकेगी। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम महिला सुरक्षा पर काम कर रहे हैं। एप बनाने के लिए विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है। यह विशेष प्रकार का एप एसओएस फीयर या पैनिक बटन से लैस होगा। संकट की िस्थति में बटन दबाते ही पीडि़ता के पास चंद मिनटों में पुलिस सहायता के लिए पहुंच जाएगी।बिना नेट भी काम करेगा एपपुलिस जो एप बनवा रही है, वह बेहद स्मार्ट होगा। इस एप को महिलाएं, युवतियां, बुजुर्ग व बच्चे राजस्थान पुलिस सिटीजन कॉप से डाउनलोड कर सकेंगे। एप में घटना की सूचना दी जा सकेगी। घटना की लिखित सूचना, फोटो, ऑडियो या वीडियो भेज सकेंगे। सूचना देने वाली महिलाओं व युवतियों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। साथ ही महिलाएं व युवतियां मेरी मदद करो कॉलम में अपने चार नजदीकी रिश्तेदारों का नंबर सुरक्षित कर सकेंगे, ताकि संकट की िस्थति में पुलिस के साथ-साथ उन चारों नंबर पर भी उनका मैसेज चला जाएगा।हर जगह की होगी जानकारीपुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस एप में जहां से पीडि़ता मदद के लिए गुहार लगा रही है, उसके आसपास के पुलिस स्टेशन, बस स्टैड, हॉस्पिटल, बैंक, एटीएम, थियेटर एवं रेस्टोरेंट की जानकारी मिल सकेगी। यह हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में काम करेगा। यह एप जीपीएस व इंटरनेट सिस्टम पर आधारित होगा। सबसे पहले अभय कमांड सेंटर व संबंधित नजदीकी थाने को सूचना मिलेगी। दो-तीन घंटे के दरम्यान कोई कार्रवाई नहीं होने पर आईजी व पुलिस अधीक्षक को अलर्ट मैसेज मिलेगा।किसी भी तरह की दे सकेंगे सूचनाएप के माध्यम से घरेलू हिंसा, छेडख़ानी, फोन पर छेड़छाड़, यौन उत्पीडऩ (घर, कार्यालय व सार्वजनिक स्थान), दहेज प्रताडऩा, मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा, लड़ाई-झगड़ा, चोरी, अपहरण आदि की सूचना के साथ-साथ फोटो, ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग भेजी जा सकेगी।चल रहा है काममहिला सुरक्षा सॉफ्टवेयर तैयार करवा रहे हैं, जिस पर अभी काम चल रहा है। यह एप तैयार होने के बाद कामकाजी महिलाएं व युवतियां खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। वे किसी भी समय आपातिस्थति में पुलिस की मदद ले सकेंगी।


Share News

editor June 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर
70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
बीकानेर
25 मई से शुरू नौतपा, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी और लू
बीकानेर
शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम

Published May 25, 2026
बीकानेर

कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत

Published May 25, 2026
बीकानेर

श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Published May 25, 2026
बीकानेर

70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?