Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर सहित इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर सहित इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर सहित इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

editor
editor Published June 27, 2023
Last updated: 2023/06/27 at 3:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर। मौसम विभाग का कहना है कि आज मानसून दक्षिणी राजस्थान के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा जोधपुर और सीकर से होकर गुजर रही है। अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दक्षिणी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। 29 और 30 जून को राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में तेजी होगी। इस दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में भी कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है।इससे पहले जोधपुर शहर में सोमवार दोपहर बाद बादल जमकर बरसे। तेज हवाओं के साथ एकरस बरसात हुई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश से 64 मिलीमीटर पानी बरस गया। बादलों की गर्जना व बिजली की चकाचौंध से लग रहा था मानो मानसून ने जोधपुर में प्रवेश ले लिया है, लेकिन शाम होने की वजह से मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर मानसून एडवांसमेंट के बारे में घोषणा नहीं की। मौसमी परिस्थितियां मानसून के अनुकूल बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग मंगलवार को मानसून के प्रवेश की घोषणा कर सकता है। उधर बारिश से शहर में कई जगह पानी भर गया। कुछ जगह पानी की चादर चलने लग गई। एक घंटे की बरसात भी शहर नहीं झेल पाया। इससे राहगीरों, वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।शहर में असमान बारिश, कहीं ढाई इंच, कहीं आधा इंच दिनभर उमस से परेशान शहर में अपराह्न साढ़े तीन बजे बरसाती बादलों का मौसम बना और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ मेघ बरसने लगे। एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। एयरफोर्स स्थित मौसम विभाग ने 64 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। जोधपुर में कलक्ट्रेट में 39 मिमी और लाल सागर स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 14 मिमी बरसात मापी गई।


Share News

editor June 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर
70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
बीकानेर
25 मई से शुरू नौतपा, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी और लू
बीकानेर
शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम

Published May 25, 2026
बीकानेर

कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत

Published May 25, 2026
बीकानेर

श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Published May 25, 2026
बीकानेर

70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?