Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पंजाब से आ रहा पानी नहरों को किया दूषित; कैंसर से बहु-बेटों को खोया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > गंगानगर > पंजाब से आ रहा पानी नहरों को किया दूषित; कैंसर से बहु-बेटों को खोया
गंगानगरराजस्थान

पंजाब से आ रहा पानी नहरों को किया दूषित; कैंसर से बहु-बेटों को खोया

editor
editor Published June 18, 2023
Last updated: 2023/06/18 at 7:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में पंजाब से आने वाली नहरों में केमिकल युक्त गंदा पानी इलाके के लोगों को कैंसर जैसी भयानक बीमारी का दर्द दे रहा है। जिले के कई गांवों में ऐसे लोग हैं जिन्हें इसी गंदे पानी ने इस जानलेवा बीमारी का शिकार बनाया है। श्रीगंगानगर में बड़ी संख्या में ऐसे कैंसर रोगी हैं, जो इसी नहरी पानी के कारण बीमारी का शिकार हुए हैं। इस पानी से कई अन्य बीमारियां भी पनपने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। पंजाब से आ रहा जहर पंजाब के अमृतसर और आस-पास के कई इलाकों में नहरों के किनारे फैक्ट्रियां लगी हैं। इनमें चमड़े और कई अन्य उत्पादों की फैक्ट्रियां भी हैं। इन फैक्ट्रियों से आने वाली गंदगी सीधे ही नहरों में बहा दी जाती है। श्रीगंगानगर का जिला प्रशासन इस बारे में कई बार पंजाब के सीएम और अन्य अधिकारियों से मिलता रहा है लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। केस- 1 दो बेटे और बहू हुई कैंसर की शिकार शहर से सटे गांव साधुवाली में रहने वाली माधोदेवी के दो बेटे और बहू इस गंदे पानी के चलते कैंसर का शिकार हो चुके हैं। माधोदेवी बताती हैं कि इस गंदे पानी पर रोक लगना जरूरी है। इसी के कारण उनके बड़े बेटे गौरीशंकर को 2016 में कैंसर हो गया था। जिसके बाद 2020 में उसकी मौत हो गई। छोटा बेटा महेश 2018 में कैंसर का शिकार हुआ और 2021 में उसकी मौत हो गई। वहीं गौरीशंकर की पत्नी भगवती देवी 2014 में कैंसर का शिकार हुई और 2022 में उसकी मौत हो गई। केस-2 बीकानेर और जयपुर में हो रहा इलाज इसी गांव में रहे हनुमान बरावड़ का कहना है कि उन्हें करीब ढाई साल से कैंसर है। वे बीकानेर और जयपुर में इलाज ले रहे हैं। वे बताते हैं कि पंजाब से आने वाली नहर उनके गांव के जरिए ही राजस्थान की सीमा में प्रवेश करती है। इसी का पानी पीकर उन्हें कैंसर हुआ। वे बताते हैं कि वे पिछले ढाई साल से बीकानेर और जयपुर में इलाज ले रहे हैं। शहर के लोग कर रहे आंदोलन इलाके की इस परेशानी को रोकने के लिए श्रीगंगानगर के लोग आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान के श्रीगंगानगर दौरे को देखते हुए इलाके के लोग इन दिनों जगह-जगह फ्लेक्स बोर्ड लगाकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। यह फ्लेक्स पंजाब के सीएम मान को सौंपा जाएगा।


Share News

editor June 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति
बिजली बीकानेर
रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला
बीकानेर
सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू
बीकानेर
क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, बुकी करोड़ों के हिसाब सहित गिरफ्तार
बीकानेर
डंपर चालक से मारपीट, रॉयल्टी पर्ची फाड़ी और नकदी छीनी
बीकानेर
पीबीएम से दो प्रसूताओं को मिली छुट्टी, अन्य की हालत में सुधार
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?