Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बिपरजॉय से बीकानेर में आंधी-बारिश की चेतावनी:बीएसएफ अलर्ट मोड पर, कल हो सकती है तेज बरसात
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बिपरजॉय से बीकानेर में आंधी-बारिश की चेतावनी:बीएसएफ अलर्ट मोड पर, कल हो सकती है तेज बरसात
बीकानेरराजस्थान

बिपरजॉय से बीकानेर में आंधी-बारिश की चेतावनी:बीएसएफ अलर्ट मोड पर, कल हो सकती है तेज बरसात

editor
editor Published June 16, 2023
Last updated: 2023/06/16 at 7:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।राजस्थान में बिपरजॉय तूफान की एंट्री के साथ ही बीकानेर के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। आम लोगों को तूफान के समय घर में रहने की सलाह दी गई है, वहीं खुले में पड़े सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने की चेतावनी जारी की गई है। दरअसल, बीकानेर में शुक्रवार को तेज बारिश और शनिवार को बहुत तेज बारिश की आशंका पूर्व में जताई जा चुकी है। शुक्रवार सुबह तक बादलों की आवाजाही कुछ खास नहीं रहने से राहत की सांस ली जा रही है। उधर, भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों की गश्त बढ़ा दी गई है ताकि तूफान के बीच कोई घुसपैठ नहीं करें। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में बीकानेर संभाग में 16 से 18 जून तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसमें सोलह व सत्रह को बीकानेर जिले में बारिश की आशंका है। फिलहाल जिस तरह से बादल बीकानेर में छाए हुए हैं, उससे बहुत तेज बारिश की उम्मीद नहीं की जा रही है। सुबह दस बजे मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में भी बीकानेर का जिक्र नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने जैसलमेर, बाडमेर, नागौर, जालौर, पाली, सिरोही व जोधपुर में तेज बारिश की आशंका जताई है। बीकानेर में गुरुवार को बिपरजॉय का कुछ असर देखने को मिला था। एक बार आंधी शुरू हुई और हल्की बूंदाबांदी भी जयपुर रोड पर हुई। कुछ ही देर में आंधी और बारिश दोनों गायब हो गए। रात में मौसम साफ रहा। सुबह दस बजे बाद बादल तो आए लेकिन बिना बरसे ही रहे। बीएसएफ अलर्ट मोड पर उधर, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सीमा पर अपनी तैनातगी बढ़ा दी है। तेज आंधी और बारिश के दौरान कोई घुसपैठियां न घुस सके, इसके लिए प्लानिंग की गई है। बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि वैसे तो हमेशा ही बीएसएफ बॉर्डर पर सख्त रहता है लेकिन तूफान के कारण इसे और पुख्ता कर दिया गया है। किसी तरह के तूफान से निपटने में बीएसएफ के जवान तैयार है। दरअसल, तूफान के दौरान ही तस्करी करने वाले सक्रिय हो जाते हैं।


Share News

editor June 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?