Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला कलक्टर ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिला कलक्टर ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
बीकानेरराजस्थान

जिला कलक्टर ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

editor
editor Published June 14, 2023
Last updated: 2023/06/14 at 12:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर,। चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय की चेतावनी के मद्देनजर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार प्रातः जिला स्तरीय अधिकारियों, एसडीआरएफ, आर्मी, एयरफोर्स और बीएसएफ के अधिकारियों की वीडियो क्रांफ्रेंस के माध्यम से बैठक ली।जिला कलक्टर ने कहा कि अगले तीन दिन सभी विभाग अतिरिक्त सतर्क रखें। किसी भी स्थिति में त्वरित रिसपोंस सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने रिसोर्सेज का आकलन करते हुए इन्हें तैयार रखने के निर्देश दिए। जिला एवं ब्लाॅक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों को नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ इनकी सूचना देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आगामी तीन-चार दिन किसी भी जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। इस दौरान प्रत्येक कार्मिक को अपने मुख्यालय पर रहेगा। उन्होंने जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों के लो लाइन एरिया का विजिट करने और सुरक्षा के आवश्यक बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी अतिरिक्त सतर्कता रखने और इस दौरान अन्यत्र शिफ्ट होने का आह्वान किया।उन्होंने शहरी क्षेत्र के नालों की साफ-सफाई, धर्मशालाएं और अस्थाई आश्रय स्थल चिन्हित करने, विद्युत सप्लाई बाधित होने की स्थिति में अविलम्ब दुरूस्त करने, जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था रखने, खाद्य सामग्री बंदोबस्त और मेडिकल टीमों को एक्टिव मोड पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के मद्देनजर की जाने वाली समस्त तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने मोबाइल फोन को अलर्ट मोड पर रखें।
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ब्लाॅक स्तर तक के अधिकारी जुड़े। कलक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, एडीएम सिटी हरि सिंह मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share News

editor June 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?