Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रक्तदान महादान-स्वैच्छा से किया गया रक्तदान अन्य युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेगा-ऊर्जा मंत्री
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रक्तदान महादान-स्वैच्छा से किया गया रक्तदान अन्य युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेगा-ऊर्जा मंत्री
बीकानेरराजस्थान

रक्तदान महादान-स्वैच्छा से किया गया रक्तदान अन्य युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेगा-ऊर्जा मंत्री

editor
editor Published June 13, 2023
Last updated: 2023/06/13 at 3:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी मंगलवार को झझू स्थित समता भवन में सुगनाराम माणकचन्द गोदारा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शामिल हुए और शिविर  का निरीक्षण किया और रक्तदान करने वाले युवाओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि आप द्वारा स्वैच्छा से किया गया रक्तदान अन्य युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं, क्योंकि यह दान दूसरों की जिंदगी बचाने के साथ खुद की सेहत दुरुस्त करता है। आज रक्तदान के प्रति लोगों का नजरिया बदला है। विभिन्न समाजों द्वारा रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।   हमारे युवा रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर सामाजिक कर्तव्य निभाते रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कहा हर समस्या का का कुछ न कुछ विकल्प ढूंढ निकाला गया है। लेकिन ब्लड का कोई विकल्प नहीं है। खून की कमी को केवल ब्लड डोनेशन के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। जब ब्लड बैंक में रक्त होगा, तभी लोगों की जिंदगी भी बचाई जा सकती है।  रक्तदान करने से शरीर में उर्जा आती है, नए रक्तकोष बनते हैं, जिससे शरीर में तंदरूस्ती आती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी रक्तदान के प्रति माहौल बना है। उन्होंने शिविर मेंरक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । इस अवसर पर मतदान शिविर के आयोजन एवं ब्रांड एंबेसडर रक्तदान बिशनाराम सियाग,सुगना राम -माणक चंद गोदारा फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मघाराम गोदारा, पंचायत समिति सदस्य घेवर सिंह, झझू सरपंच घमुराम नायक, जगदीश बिस्सा, अमोलख कुम्हार, भंवर गोदारा, भागीरथ बागड़ी, मोहन गोदारा ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर का संचालन भंवर लाल उपाध्याय ने किया। 30 सदस्य टीन ने रक्त संग्रहण किया  पीबीएम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की 30 सदस्य टीम ने डॉक्टर हेमंत कुमार, डॉ विकास कलार व डॉ कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में रक्त का सफलतापूर्वक संग्रहण किया। डॉक्टर बिश्नोई ने बताया कि दोपहर तक 175 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ।


Share News

editor June 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?