Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा नेता जिले की इन तहसीलों में हार की वजह ढूंढ रहे है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भाजपा नेता जिले की इन तहसीलों में हार की वजह ढूंढ रहे है
बीकानेरराजस्थान

भाजपा नेता जिले की इन तहसीलों में हार की वजह ढूंढ रहे है

editor
editor Published June 13, 2023
Last updated: 2023/06/13 at 3:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता पिछले एक महीने से कोलायत, श्रीडूंगरगढ़ और खाजूवाला विधानसभा में डेरा डाले हुए हैं। जिले के बाहर से आए इन नेताओं को पार्टी ने ही यहां भेजा है। इनके साथ एक-एक स्थानीय नेता को भी लगाया गया। सूत्रों की माने तो कर्नाटक हार के बाद से चौकन्नी हुई भाजपा मान रही है कि यहां स्थित कमजोर है और इसकी वजह तलाशने के लिए ही पार्टी ने स्थानीय समीकरणों की समझ रखने वाले नेताओ‌ं को जमीन पर उतारा है। दिन के साथ ही इन नेताओं की रात भी गांवों में गुणा-गणित में बीत रही है। बाड़मेर के नेता जुगल किशोर व्यास इन दिनों कोलायत विधानसभा का चक्कर लगा रहे हैं। वे दूसरी बार यहां पहुंचे। बीती रात देशनोक और पलाना क्षेत्र में थे। रात गांव में ही गुजारी। वे तथ्य जुटा रहे हैं कि आखिर क्यों भाजपा यहां दो बार लगातार हारी और अब ऐसा क्या हो जिससे पार्टी यहां से जीते। प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता श्रीडूंगरगढ़ में गांव गांव घूम रहे हैं। पता लगा रहे कि आखिर यहां पार्टी मजबूत कैसे हो। चुनाव में जीत का सूत्र क्या हो सकता है। नागौर के जिला प्रमुख भाकर चौधरी खाजूवाला में पार्टी की नब्ज टटोल रहे हैं। इन नेताओं को टॉस्क दिया गया कि ये अपनी अपनी आवंटित विधानसभाओं के जमीनी हालात पता करें। क्या पार्टी वहां चुनाव जीत सकती है? अगर हां तो कैसे? कोई नीति में परिर्वतन करना होगा या टिकट बदले जायं। इन सभी चीजों को एकजुट कर रिपोर्ट प्रदेश संगठन मंत्री को सौंपी जाएगी। दरअसल ये विधानसभा चुनाव में टिकट बंटने से पहले का सर्वे ही माना जा रहा है।कोलायत विधानसभा- लगातार दो हार बनी चिंता का सबब
कोलायत में लगातार दो हार पार्टी पचा नहीं पा रही। पहले 1100 वोटों के लगभग पराजय मिली थी और फिर 11000 से। यहां से 2013 में देवी सिंह भाटी उम्मीदवार थे। 2018 में पूनम कंवर। अब पार्टी इसे हर हाल में जीतना चाहती है। अब टिकट बदले जाने से लेकर भितरघात और जातिगत समीकरणों पर पार्टी की नजर है।
खाजूवाला- 2018 की हार डर की वजह खाजूवाला में भाजपा 2008 और 2013 में चुनाव जीती लेकिन 2018 में बुरी तरह हारी। करीब 31 हजार मतों से डॉ.विश्वनाथ मेघवाल पराजित हुए। इतने भारी अंतराल के कारण पार्टी वहां डरी हुई है। आखिर बड़ी हार के बाद अब जीत कितनी आसान है। यहां क्या प्रयोग किया जाए। क्या मौजूदा हालात हैं।श्रीडूंगरगढ़- तीसरे नंबर पर थी पार्टी यहां 2013 में पार्टी ने चुनाव जीता था लेकिन 2018 में भाजपा उम्मीदवार तीसरे नंबर पर पहुंचा था। जिस सीट पर भाजपा कई बार कब्जा जमा चुकी हो वहां अचानक से लेफ्ट पार्टी जीती जाती है। भाजपा तीसरे नंबर पहुंच गई। ये चिंता पार्टी को सता रही है। इसलिए यहां का फीडबैक जुटाया जा रहा है। पश्चिम- उम्मीदवार का चयन है कठिन यहां भी भाजपा चुनाव हारी लेकिन अंतराल 10 हजार मतों का था। ऊपर से निर्दलीय गोपाल गहलोत के वोटों को भाजपा असली हार का कारण मान रही है। यही वजह है कि भाजपा अब इसे अपने खाते में मानकर चल रही है। हालांकि यहां उम्मीदवार का चयन भाजपा के लिए बड़ी कसरत होगी। यहां एक गलत निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। ये पार्टी संगठन के लिए रोजमर्रा के काम हैं कमजोर-मजबूती की कोई बात नहीं। पार्टी के रोजमर्रा के काम हैं। चुनाव है तो तैयारियों में पार्टी लगी है। हम प्रत्येक सीट को गंभीरता से ले रहे हैं। सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जनता दुखी है। हम बस जनता से मिल रहे हैं।


Share News

editor June 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?