Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रतिभा सम्मान समाराेह अतिथि महादेव गिरी महाराज ने प्रतिभाओं को किया संबोधित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > गंगानगर > प्रतिभा सम्मान समाराेह अतिथि महादेव गिरी महाराज ने प्रतिभाओं को किया संबोधित
गंगानगरराजस्थान

प्रतिभा सम्मान समाराेह अतिथि महादेव गिरी महाराज ने प्रतिभाओं को किया संबोधित

editor
editor Published June 12, 2023
Last updated: 2023/06/12 at 4:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा की ओर से रविवार काे एसएसबी राेड स्थित रिसाेर्ट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि महादेव गिरी महाराज ने प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसके शिक्षा के स्तर पर निर्भर करती है। मनुष्य में सद्गुण व संस्कार शिक्षा के माध्यम से ही आते हैं। शिक्षित नागरिकों से ही एक उत्तम समाज का निर्माण होता है, और इन्हीं उत्तम समाजों से ही एक श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का समय-समय पर सम्मान होने पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। समाज में ऐसे कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए जिससे प्रतिभाओं को और आगे जाने व अपनी प्रतिभा का लोहा मानने का एक मंच तैयार होता है। इस कड़ी में अतिथि भोमाराम गोदारा ने कहा कि समाज में व्याप्त दहेज, नशा, मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीतियों पर पूर्ण रोक लगाने की आवश्यकता है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली प्रतिभाओं में लिपाक्षी ढाका 6th राष्ट्रीय बॉक्सिंग महिला चैंपियन, वरुण गोदारा नेशनल हैंडबॉल, रजत सिहाग स्टेट वॉलीबॉल, नरेंद्र कुमार 1st एशियन शूटिंग बॉल इंटरनेशनल, गजल बॉक्सिंग में राज्य स्तरीय सेकंड रैंक, सुरेंद्र डूडी हैंडबॉल रक्षा मंत्रालय, निर्जला बानो विकास सोरड नेशनल क्रिकेट, गौरव जाट वॉलीबॉल, बसंत कुमार वॉलीबॉल, नीतू एनसीसी राष्ट्रपति अवार्डी साथ ही देश का गौरव जाट समाज के वीर शहीद राजेश भांभू, शहीद विकास भांभू, शहीद रामेश्वर लाल तरड़ के परिवार जनों का सम्मान किया गया। समाराेह में ओमप्रकाश सारण, दुष्यंत जांदू, कृष्ण नैण, सुरजीत सिंह बाना, सुशील सियाग, सुरेंद्र भाखर, अशोक पूनिया आदि माैजूद रहे। मंच संचालन हरिराम किंवाडा और उनकी टीम ने किया।


Share News

editor June 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति
बिजली बीकानेर
रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला
बीकानेर
सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू
बीकानेर
क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, बुकी करोड़ों के हिसाब सहित गिरफ्तार
बीकानेर
डंपर चालक से मारपीट, रॉयल्टी पर्ची फाड़ी और नकदी छीनी
बीकानेर
पीबीएम से दो प्रसूताओं को मिली छुट्टी, अन्य की हालत में सुधार
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?