Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गहलोत के मंत्री व विधायकों ने पायटल पर किया पलटवार, डूडी बोले पायलट के मुद्दे गलत है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Congress > गहलोत के मंत्री व विधायकों ने पायटल पर किया पलटवार, डूडी बोले पायलट के मुद्दे गलत है
Congressजयपुरराजनीतिराजस्थान

गहलोत के मंत्री व विधायकों ने पायटल पर किया पलटवार, डूडी बोले पायलट के मुद्दे गलत है

editor
editor Published May 16, 2023
Last updated: 2023/05/16 at 7:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। कांग्रेस में सचिन पायलट और अशोक गहलोत खेमों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सचिन पायलट के जयपुर में सभा करके तीन मुद्दों पर आंदोलन का अल्टीमेटम देने से कांग्रेस में खींचतान तेज हो गई है।गहलोत समर्थक मंत्री और विधायकों ने सचिन पायलट पर पलटवार किया है। मंत्री महेश जोशी, रामलाल जाट और सुभाष गर्ग ने पायलट का नाम लिए बिना उनके उठाए मुद्दों पर पलटवार किया है।
डीडवाना से विधायक चेतन डूडी ने पायलट का नाम लेकर जवाबी हमला बोलते हुए पायलट पर युवाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया। मंत्री सुभाष गर्ग ने पायलट पर सरकार रिपीट नहीं होने की सुपारी लेने का आरोप लगाया है।
मंत्री सुभाष गर्ग ने नाम लिए बिना पायलट खेमे पर निशाना साधा। गर्ग ने ट्वीट किया- ये बात आलाकमान जानता है या नहीं कि सरकार रिपीट न हो इस बात की सुपारी किस-किस ने ली है?प्रदेश में बजट व महंगाई राहत कैम्प अभियान के बाद जो माहौल बना है वो सुपारी लेने वालों के गले नहीं उतर रहा है।डूडी ने कहा- पायलट के तीनों मुद्दे समझ से परे, युवाओं को भ्रमित कर रहे हैंडीडवाना से कांग्रेस विधायक चेतन डूडी ने पायलट के उठाए तीनों मुद्दों पर तल्ख पलटवार किया। डूडी ने कई ट्वीट पर पायलट पर सीधा हमला बोला। चेतन डूडी ने पायलट पर इशारों में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलीभगत का आरोप लगाया।
चेतन डूडी ने ट्वीट किया- राजस्थान में सबसे बड़ा संजीवनी घोटाला है, इसमें लाखों लोगों के घर लुट गए। रैली में संजीवनी घोटाले के प्रमुख आरोपी का नाम भी नहीं लिया और रैली के बाद प्रमुख आरोपी ने पायलट साहब की तारीफ में ट्वीट किया। यही आज की रैली की सच्चाई है, क्योंकि दोस्ती तो मानेसर के समय से ही है।
पायलट के तीनों मुद्दे अव्यवाहारिक और समझ से परे
चेतन डूडी ने लिखा- सचिन पायलट ने जिन तीन मुद्दों को उठाया वो अव्यवाहारिक और समझ से परे हैं। क्या आपको पता नहीं कि क्रक्कस्ष्ट स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है।
जो कभी भी भंग नहीं की जा सकती? क्रक्कस्ष्ट सदस्य का तो इस्तीफा भी राष्ट्रपति द्वारा मंजूर किया जाता है। आप क्यों युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं?
डूडी ने आगे लिखा- पायलट साहब बताएं कि वसुंधरा सरकार के कौनसे मामले अब भी पेंडिंग हैं। इनकी वो जांच करवाना चाह रहे हैं।
क्योंकि सरकार आते ही सबसे पहले हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से इन मामलों का निस्तारण हो चुका है। सभी खानें भी निरस्त हो चुकी हैं।राजस्थान में पेपर लीक पर 150 से ज्यादा लोगों को जेल में डाला गया है। पेपर लीक पर विशेष कानून और स्ञ्जस्न बनाई गई है।यहां प्रतियोगी परीक्षा ना हो पाने पर एग्जाम फीस वापस हुई है। अब सरकारी भर्तियों में वन टाइम रजिस्ट्रेशन लागू किया है। इसके बाद परीक्षाओं की कोई फीस नहीं ली जाएगी।डूडी ने लिखा- पेपर लीक पर मुआवजा देने की मांग सिर्फ अपनी झूठी वाहवाही के लिए है, क्योंकि ऐसा किसी राज्य में नहीं होता।
आज तक इतिहास में किसी नेता ने ऐसी मांग नहीं की। जितनी कड़ी कार्रवाइयां पेपर लीक पर राजस्थान में हुई है। वो दूसरे किसी राज्य में नहीं हुई है। ये युवा अच्छे से जानते हैं।
सरकार पर आरोप लगाने वाले खुद पर भी आरोप लगा रहे’
जलदाय मंत्री महेश जोशी ने ट्वीट करके पायलट पर पलटवार किया। जोशी ने लिखा- अत्यंत आश्चर्यजनक और खेदजनक है कि कुछ जिम्मेदार लोग अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। अपनी ही सरकार पर आरोप लगाने से पहले उन्हें ये सोचना था कि वे ये आरोप खुद पर भी लगा रहे हैं।आरोप लगाने वालों को ये अच्छे से पता है कि जब कभी भी भ्रष्टाचार की बात सामने आई है तो मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सशक्त चोट की है।भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ्रष्टक्च की कार्रवाई इस बात पर प्रकाश डाल रही है कि भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा हो। ्रष्टक्च द्वारा बेहिचक और बड़ी सख्ती से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।मंत्री जाट बोले- वसुंधरा सरकार के गलत फैसलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी है सरकार
सचिन पायलट के बीजेपी राज के करप्शन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोपों पर राजस्व मंत्री रामलाज जाट ने नाम लिए बिना जवाब दिया है।रामलाल जाट ने ट्वीट किया- कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ ऐतिहासिक एक्शन हुए हैं।पिछली सरकार के गलत फैसलों के खिलाफ राज्य सरकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी और सभी मामलों का निस्तारण हुआ और कार्रवाई की गई।
जाट ने आगे लिखा- वसुंधरा सरकार के समय के खनन आवंटन, बजरी खनन और ईरानी कालीन प्रकरण पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। ललित मोदी का मामला श्वष्ठ के पास लंबित है। पेपर लीक में क्रक्कस्ष्ट सदस्य तक को जेल में डाला गया है।युवाओं के भविष्य के लिए विशेष कानून बनाया और स्ञ्जस्न का गठन किया गया है। करीब पौने दो लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी दी गई है। ्रष्टक्च ने रिकॉर्ड कार्रवाई की और भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला है।सचिन पायलट खेमे की जनसंघर्ष यात्रा का भले ही जयपुर में समापन हो गया हो, लेकिन इसके साथ ही गहलोत के खिलाफ आर-पार की जंग की शुरुआत भी हो गई है


Share News

editor May 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के खारा में दाल मिल में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में बिजली आपूर्ति मजबूत, 37 टीमें तैनात; नीट में नहीं आई बाधा – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News
राजस्थान
भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News
देश-दुनिया
बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख
बीकानेर
बीकानेर के समता नगर में शराब ठेके के विरोध में उग्र प्रदर्शन, ठेका हटाने की मांग
बीकानेर
बीकानेर में तीसरी पिस्टल की तलाश, पुलिस को खूनखराबे का खतरा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News

Published May 3, 2026
राजस्थान

राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट, सोलर पावर बेकार जाने से झटका

Published May 3, 2026
जयपुर

कमर्शियल सिलेंडर महंगा, होटल और शादी खर्च बढ़े

Published May 1, 2026
बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?