Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 20 जिलों में 3 दिन आंधी का अलर्ट,गर्मी से तपने लगा राजस्थान, चलने लगी लू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > 20 जिलों में 3 दिन आंधी का अलर्ट,गर्मी से तपने लगा राजस्थान, चलने लगी लू
जयपुरराजस्थान

20 जिलों में 3 दिन आंधी का अलर्ट,गर्मी से तपने लगा राजस्थान, चलने लगी लू

editor
editor Published May 13, 2023
Last updated: 2023/05/13 at 3:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। जस्थान में तेज गर्मी पडऩा शुरू हो गई है। 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया है। ऐसे में ये शहर भट्‌टी की तरह तप रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य में बादल छाने के साथ ही आंधी चलने की आशंका है। हालांकि इसका तापमान पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राज्य में अब सभी शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर आ गया है। टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, फलौदी, जालोर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को छू गया। पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा के कारण राज्य में गर्मी तेज हो गई। सीकर में जो तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, वह तीन डिग्री सेल्सियस बढक़र 42 पर आ गया। अलवर, पिलानी, चूरू, बीकानेर, सवाई माधोपुर में भी तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।
बाड़मेर, चूरू, बीकानेर, गंगानगर समेत कई शहरों में लू चलनी शुरू हो गई। वहीं, रात में भी कई शहरों में गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। यहां रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने लगा है।
फलौदी में रात का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
राजस्थान में दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढऩे लगी है। जोधपुर के फलौदी में बीती रात न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। यहां रात में भी गर्म हवा चली। यही स्थिति जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, चूरू समेत अन्य शहरों में रही। यहां रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
3 दिन चल सकती है धूलभरी आंधी
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है, जिसका असर आज से राज्य में भी पड़ेगा। पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के 15 से ज्यादा जिलों में अगले तीन दिन तक दोपहर में आंधी चल सकती है। हालांकि कुछ जिलों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं, लेकिन उससे तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी। वहीं राज्य में बारिश होने की भी संभावना कम है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर ने 14 से 16 मई के दौरान पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक के अलावा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए यहां दिन में तेज धूलभरी आंधी चलने की आशंका जताई है।
बाड़मेर में भीषण गर्मी के बीच अस्पताल की बिजली गुल
सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में पड़ रही है। अधिकतम पारा 45 डिग्री से पार चल रहा है। इस भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और परिजन के लिए आफत बन गई है। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर से रुक-रुक कर बिजली कटौती हो रही है। शनिवार सुबह डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के वार्ड में मरीज गर्मी और उमस से परेशान नजर आए।


Share News

editor May 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?