Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कोटगेट फाटक पर अंडर ब्रिज और सांखला फाटक अंडरपास की सुगम हुई राह
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > कोटगेट फाटक पर अंडर ब्रिज और सांखला फाटक अंडरपास की सुगम हुई राह
जयपुरराजस्थान

कोटगेट फाटक पर अंडर ब्रिज और सांखला फाटक अंडरपास की सुगम हुई राह

editor
editor Published May 4, 2023
Last updated: 2023/05/04 at 3:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के सतत प्रयासों से बीकानेर शहर में कोटगेट और सांखला फाटकों पर वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात की घड़ी अब और नजदीक आ गई है। बीकानेर शहर के वाशिंदों की रोजमर्रा की जिंदगी को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के बजट 2023-24 में 35 करोड़ रुपये की लागत से कोटगेट फाटक पर अंडर ब्रिज एवं और सांखला फाटक पर अंडर पास बनाने की घोषणा की गई थी। बीकानेर शहर के लोगों के व्यापक हित में डॉ. कल्ला की सतत पैरवी और प्रयासों से राज्य सरकार ने इस घोषणा की क्रियान्विति के लिए 35 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।
शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार के बजट की घोषणा के सम्बंध में राज्य सरकार द्वारा स्टेट हाईवे/एसएमएंडआर/एमडीआर/ग्रामीण सड़क/शहरी सड़क मद से प्रदेश में 140 कार्यों के लिए 1477.88 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके तहत बीकानेर शहर में कोटगेट फाटक पर अंडर ब्रिज एवं और सांखला फाटक पर अंडर पास बनाने की स्वीकृति भी शामिल है। उन्होंने बजट घोषणा की क्रियान्विति के लिए इस त्वरित कार्यवाही पर बीकानेर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री गहलोत का आभार जताया है।
*बीकानेर जिले के इन सड़क कार्यों को भी मिली मंजूरी*
शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 140 कार्यों की के लिए 1477.88 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के तहत बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राजेडू से सोनियासर-शिवदान सिंह तक 15 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के लिए 15 करोड़ रुपये, नोखा में मुकाम धाम के मुख्य गेट से समराथल धोरा तक 3 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के लिए 1.20 करोड़ रुपये एवं जेगला से सोवा वाया रासीसर-सुरपुरा तक 23 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 9.20 करोड़ रुपये तथा बीकानेर से कानासर तक 8 किलोमीटर की सड़क के सुदृढीकरण के लिए भी 2.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। डॉ. कल्ला ने इन कार्यों की स्वीकृति के लिए भी क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है।


Share News

editor May 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?