Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पायलट को लेकर रंधावा के नरम हुए तेवर, क्या हैं सियासी बदलाव के मायने
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पायलट को लेकर रंधावा के नरम हुए तेवर, क्या हैं सियासी बदलाव के मायने
जयपुरराजस्थान

पायलट को लेकर रंधावा के नरम हुए तेवर, क्या हैं सियासी बदलाव के मायने

editor
editor Published April 30, 2023
Last updated: 2023/04/30 at 5:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के गहलोत-पायलट विवाद को लेकर दिए गए तल्ख बयानों में अब कुछ नरमी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। हाल ही रंधावा ने पायलट के अनशन को लेकर मीडिय़ा के सामने कहा था कि, हमारी नजर पार्टी के हर एक विधायक, नेता पर बनी हुई है। सचिन को सीएम के खिलाफ इस तरह से आवाज नहीं उठानी चाहिए, यहां तक की उन्होने 2 दिन में कार्रवाई के संकेत दिए थे। अब सचिन पायलट के 25 सितंबर की घटना के बयान पर रंधावा ने कहा कि कुछ लोग कोरोना काल में हुई घटना को बगावत बताते हैं तो कुछ 25 सितंबर की घटना को बगावत कहते हैं। मैं भूतकाल की बात नहीं कर भविष्य की बात करता हूं, जो पहले हो चुका है उससे सबक लेना चाहिए। ऐसी गलती दोबारा न हो, यह ध्यान रखें। हमारा फोकस सरकार को रिपीट कराने पर होना चाहिए।
नहीं होगा मंत्रिमंडल में फेरबदल
राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल अभी नहीं हो रहा है और न ही इस बारे में अभी कोई विचार किया गया है। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में ऐसी अटकलों को सिरे से नकार दिया। पिछले साल 25 सितंबर की घटना को लेकर रंधावा ने कहा कि जो पहले हो चुका है, उसे भूलने और आगे बढऩे का समय आ गया है। रंधावा ने शनिवार को विधानसभा स्पीकर सी.पी. जोशी से घर जाकर मुलाकात की और उनसे राजस्थान की सियासत को लेकर मंथन किया। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद मीडिया से मुलाकात में रंधावा ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं। सबसे पहला काम संगठन को मजबूत करने का है। सभी मंत्रियों को कहा गया है कि वो सरकार के साथ अब संगठन में भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुट जाएं। जो मंत्री जिस जिले से हैं वहां पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करें।
राजनीति के इनसाइक्लोपीडिया है जोशी
रंधावा ने विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी को राजनीति का इनसाइक्लोपीडिया बताते हुए कहा कि वो बहुत तजुर्बेकार नेता हैं। मेरे प्रभारी रहे हैं और उनसे पुराना रिश्ता है। वे कांग्रेस को बेहतर समझते हैं। विधानसभा स्पीकर सी.पी. जोशी की शनिवार को शादी की वर्षगांठ के मौके पर पहले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जोशी के घर जाकर उन्हें बधाई दी और उनसे सियासी और कांग्रेस के हालातों को लेकर मंत्रणा की।


Share News

editor April 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?