Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 18 April 2023: इन पांच राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहने वाला होगा, पढ़िए दैनिक राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Aaj Ka Rashifal 18 April 2023: इन पांच राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहने वाला होगा, पढ़िए दैनिक राशिफल
देश-दुनियाराशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 April 2023: इन पांच राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहने वाला होगा, पढ़िए दैनिक राशिफल

editor
editor Published April 18, 2023
Last updated: 2023/04/18 at 7:48 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। परेशानियों से निपटने के लिए नए सिरे से शुरुआत करेंगे। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कुछ टाईम स्पेंड करने से आपकी परेशनियों का हल निकलेगा। आज आपका मन नया वाहन खरीदने का कर सकता है। साथ ही पैसे और सेविंग करने के मामले में अपने बड़ो से सलाह ले सकते है। इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं आज उनका मन जॉब बदलने का कर सकता है। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान करेंगे।

लकी रंग – पिंक

लकी नंबर- 5

- Advertisement -

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का दिन यात्रा में बीतेगा। आपकी यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से इंटरव्यू के लिए ईमेल आ सकता है । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ में कुछ टाईम स्पेंड करेंगे।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 4

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। साथ ही किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। कुछ नए लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बातें पता चल सकती हैं। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी पुरानी कविता की तारीफ हो सकती है। जिससे आपका मन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आज आपका खर्चा बढ़ेगा। किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 6

कर्क राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं आज उन्हे धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे है। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आपकी कोई डील फाईनल हो सकती है। जिससे घर में छोटी-सी पार्टी होगी। आप जो काम कई दिनों से टाल रहे थे, आज उसे निपटा लेंगे। कुछ खास लोग मददगार साबित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। जॉब चेंज करने और साथ ही इनकम बढ़ाने के लिए भी विचार कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, रिश्ते में और मजबूती आएगी।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर- 2

सिंह राशि

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बिजनेस के मामलों में कुछ खास बदलाव कर सकते हैं, लेकिन बदलाव करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। साथ ही छोटे-मोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में आज थोडे-बहुत व्यस्त रह सकते हैं। किसी के साथ कहीं घूमने का प्लान कुछ दिनों के लिये टालना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है। साथ ही लंच के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। अचानक आपके घर पर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 5

कन्या राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस भी काम को आप करना चाहेंगे वो निश्चित ही पूरा होगा। आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे। इस राशि के लोगों को आज परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। साथ ही आज जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर- 6

तुला राशि

आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है, साथ ही जिन लोगों से आपकी अनबन पहले से हुई है उनसे बात करने का आज आपके लिए अच्छा दिन है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका झुकाव अध्यात्म की ओर ज्यादा रहेगा।

लकी रंग – ग्रे

लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम की योजना बना सकते हैं। साथ ही किसी खास काम के लिए सोचने-समझने में थोड़ा समय लगेगा। संभलकर रहें कोई मौका हाथ से निकल ना जाएं। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आपका पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान केन्द्रित रहेगा, अगर आप किसी फार्म को भरने की सोच रहे हैं तो तुरन्त भर दें। कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 2

धनु राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। बच्चों के साथ टाईम स्पेंड कर सकते हैं। साथ ही पार्क में भी जा सकते है। आज किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। साथ ही किसी के बारे में गलत सोच न रखें। हो सकता है वह व्यक्ति भविष्य में आपके लिए कारगर साबित हो।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 1

मकर राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा काम करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। इस राशि के अविवाहितों को आज शादी का ऑफर भी आ सकता है। महंगी खरीदारी भी हो सकती है। एक से ज्यादा काम एकसाथ करने की कोशिश करने से खुद ही परेशान हो सकते हैं। आप ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहे, जो आपको गलत सलाह देते हैं, उनकी गलत नसीहत आपको तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है।

लकी रंग – गोल्डन

लकी नंबर- 9

कुंभ राशि

आज आपका दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। किसी अजनबी की वजह से आज आपका मूड खराब होगा। लेकिन जल्द ही ठीक भी हो जाएगा। आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आज आपको उम्मीद के मुताबिक ज्यादा लाभ की प्राप्ति होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर- 5

मीन राशि

लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रुके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाए रहेंगे। पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आपके रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि के छात्र आज किसी से बहस न करें। बेहतर होगा पढ़ाई के प्रति आपना रूझान रखें। किसी प्रतियोगिता में जीत के कारण आज आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे साथ ही साथ खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 5


Share News

editor April 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

Published May 23, 2026
राशिफल

आर्द्र नक्षत्र में शुक्र प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 21, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंची बड़ी LPG खेप – National News

Published May 17, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान CET परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव

Published May 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?