Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पायलट मामले में रंधावा का कमलनाथ के दखल से इनकार : बोले- प्रभारी मैं हूं, मैं ही समाधान करूंगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Congress > पायलट मामले में रंधावा का कमलनाथ के दखल से इनकार : बोले- प्रभारी मैं हूं, मैं ही समाधान करूंगा
Congressराजनीतिराजस्थान

पायलट मामले में रंधावा का कमलनाथ के दखल से इनकार : बोले- प्रभारी मैं हूं, मैं ही समाधान करूंगा

editor
editor Published April 17, 2023
Last updated: 2023/04/17 at 6:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। सचिन पायलट के अनशन मामले में उठे विवाद के समाधान का कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कमलनाथ के दखल से इनकार कर दिया है। साथ ही खुद समाधान करने का दावा किया है। रंधावा ने पायलट मामले के समाधान के लिए कमलनाथ के दखल के सवाल पर कहा- मैं प्रभारी हूं तो मैं ही समाधान करुंगा। कमलनाथ की मुझे कोई जानकारी नहीं है। कमलनाथ का कोई लेटर हो तो दिखाइए।
कांग्रेस विधायकों से वन टू वन फीडबैक बैठकों के लिए जयपुर पहुंचे रंधावा ने दावा किया- पायलट मामले का उचित समाधान निकाला जाएगा। विधायकों से चुनावी पहलुओं को लेकर बात होगी। सभी एकजुटता से फील्ड में उतरें इसके लिए प्रभारी के तौर पर बात होगी।
रंधावा ने पायलट के अनशन को पहले पार्टी विरोधी गतिविधि बताया, फिर रणनीति बदली
सचिन पायलट के 11 अप्रैल के अनशन को लेकर प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पहले कड़ा रुख अपनाया। बाद में सुर बदल गए। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सचिन पायलट के अनशन को पार्टी विरोधी गतिविधि करार देते हुए 10 अप्रैल की रात को ही लिखित बयान जारी किया था। उस बयान के बाद पायलट को नोटिस देने के कयास लग रहे थे, लेकिन राहुल गांधी के दखल के बाद और कर्नाटक चुनावों को देखते हुए पार्टी ने फिलहाल मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
पायलट मामले में बीच का रास्ता निकाला
पायलट मामले में दिल्ली में दो दिन चले बैठकों के दौर के बाद अब बीच का रास्ता निकाला गया। पायलट मामले में पार्टी फिलहाल कोई कदम नहीं उठाने जा रही है। फैसला लेने में देरी पहली रणनीति है, इसीलिए इस मसले को आगे खींचा जाएगा।
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सचिन पायलट मामले में अभी तत्काल फैसला नहीं होने को लेकर तीन दिन पहले भी साफ संकेत दिए थे। रंधावा ने कहा था कि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। रिपोर्ट भी नहीं दी गई है। वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशविरा करके ही आगे बढ़ा जाएगा।
विधायकों के वन टू वन फीडबैक में पायलट नहीं आएंगे
प्रदेश प्रभारी रंधावा सीएम और प्रदेााध्यक्ष के साथ विधायकों से आज वन टू वन फीडबैक ले रहे हैं। रंधावा के फीडबैक में सचिन पायलट नहीं आएंगे। आज टोंक जिले के विधायकों से ​वन टू वन बैठक का शेड्यूल है, लेकिन सचिन पायलट इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। सचिन पायलट आज शाहपुरा और खेतड़ी दौरे पर हैं। पायलट खेतड़ी में शहीद की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभा को संबोधित करेंगे। आज के कार्यक्रमों से पायलट के फील्ड दौरों की शुरुआत मानी जा रही है।


Share News

editor April 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति
बिजली बीकानेर
रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला
बीकानेर
सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू
बीकानेर
क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, बुकी करोड़ों के हिसाब सहित गिरफ्तार
बीकानेर
डंपर चालक से मारपीट, रॉयल्टी पर्ची फाड़ी और नकदी छीनी
बीकानेर
पीबीएम से दो प्रसूताओं को मिली छुट्टी, अन्य की हालत में सुधार
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?