Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान कांग्रेस आईटी सेल को मिला नया चेयरमैन, 8 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Congress > राजस्थान कांग्रेस आईटी सेल को मिला नया चेयरमैन, 8 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
Congressराजनीतिराजस्थान

राजस्थान कांग्रेस आईटी सेल को मिला नया चेयरमैन, 8 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

editor
editor Published April 5, 2023
Last updated: 2023/04/05 at 1:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार के कामकाज और पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के जरिए आमजन तक पहुंचाने लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने आईटी सेल को मजबूत करना शुरू कर दिया है।
पूर्व में जहां आईटी सेल में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई थी तो वहीं अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान कांग्रेस की आईटी सेल में चेयरमैन सहित पांच स्टेट कॉर्डिनेटर की नियुक्ति की घोषणा भी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इधर राजस्थान कांग्रेस के विधि विभाग में भी 8 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।
एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को बनाया चेयरमैन
वहीं एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रहे सुमित भगासरा को राजस्थान कांग्रेस आईटी सेल का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा प्रतीक सिंह, विक्रम स्वामी, संजीव राजपुरोहित, अनुपम शर्मा और रंजना साहू को भी स्टेट कॉर्डिनेटर बनाया गया है। आईटी सेल के चेयरमैन के चेयरमैन की नियुक्ति के बाद अब जिला और ब्लॉक लेवल पर भी आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।
विधि विभाग के आठ जिलाध्यक्षों की घोषणा
इधर कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह पूनिया ने भी 8 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अनुज टंडन को अजमेर शहर, दिनेश यादव को अलवर, अनीस अहमद खान को चूरू, बाबूलाल सैनी को झुंझुनूं, पदम कुमार गौतम को कोटा, गुंजन जैन को सवाई माधोपुर, अक्षय बैरवा को टोंक और गिरधारी लाल शर्मा को उदयपुर कांग्रेस विधि विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


Share News

editor April 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति
बिजली बीकानेर
रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला
बीकानेर
सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू
बीकानेर
क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, बुकी करोड़ों के हिसाब सहित गिरफ्तार
बीकानेर
डंपर चालक से मारपीट, रॉयल्टी पर्ची फाड़ी और नकदी छीनी
बीकानेर
पीबीएम से दो प्रसूताओं को मिली छुट्टी, अन्य की हालत में सुधार
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?