Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नींद में थे बदमाश, पुलिस आ धमकी, 52 गिरफ्तार:लॉरेंस गैंग के 22 बदमाशों को भी दबोचा, 75 बदमाशों पर कार्रवाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > नींद में थे बदमाश, पुलिस आ धमकी, 52 गिरफ्तार:लॉरेंस गैंग के 22 बदमाशों को भी दबोचा, 75 बदमाशों पर कार्रवाई
crimeराजस्थानश्रीगंगानगर

नींद में थे बदमाश, पुलिस आ धमकी, 52 गिरफ्तार:लॉरेंस गैंग के 22 बदमाशों को भी दबोचा, 75 बदमाशों पर कार्रवाई

editor
editor Published March 19, 2023
Last updated: 2023/03/19 at 6:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। पुलिस ने रविवार अलसुबह जिले में 75 बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 22 बदमाशों सहित फायरिंग, फिरौती मांगने जैसे मामलों में लिप्त 52 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनी रखी। पांच सौ पुलिसकर्मियों को शामिल कर 75 टीमें बनाई गईं। इन टीमों की एक्टिविटी सुबह करीब तीन बजे से शुरू हो गई। जिले के अनूपगढ़, घड़साना, रावला, सूरतगढ़, हिंदुमलकोट, चूनावढ़, लालगढ़ जाटान, श्रीबिजयनगर, रायसिंहनगर और शहर के सभी थानों सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। अल सुबह करीब पांच बजे कार्रवाई होने से बदमाश अलर्ट नहीं थे और पुलिस ने उन्हें धर-दबोचा। एसपी परिस देशमुख ने रविवार सुबह पुरानी आबादी थाना परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य संगठित अपराधियों के खिलाफ चैकिंग का था। इस दौरान दो एनडीपीएस एक्ट, तीन आम्र्स एक्ट और एक एक्साइज एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया।
कुलजीत राणा और आशीष गिरफ्तार
पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ बाबा राणा गैंग का मुखिया कुलजीत राणा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा आशीष बिश्नोई सहित कई बदमाश लगे हैं। कार्रवाई के दौरान 18 मोटरसाइकिल, दो जीप और पांच अन्य फोर व्हीलर बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई अन्य बदमाशों को पकड़ा गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में आरोपी निशांत बजाज से 480 ग्राम अफीम और एक जीप बरामद हुई। पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में रामसिंह जाखड़ और लक्ष्मणसिंह जाखड़ के घर से आठ कारतूस बरामद किए गए। हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में आरोपी शिवराज सिंह और भूपसिंह के कब्जे से बारह बोर बंदूक और आठ कारतूस बरामद हुए। घड़साना थाना क्षेत्र में नाजम सिंह के कब्जे से तीन ग्राम चिट्‌टा, फिदा हुसैन के कब्जे से दो एयरगन और गुरमीत सिंह के कब्जे से एक एयरगन बरामद हुई। सदर थाना क्षेत्र में भूपेंद्र वाल्मीकि के कब्जे से 52 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। फायरिंग और रंगदारी वसूलने से दस से बारह मामले दर्ज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे आशीष बिश्नोई पर बारह और बाबा राणा गैंग के मुखिया कुलजीत राणा पर भी करीब इतने ही मामले पंजाब और श्रीगंगानगर के थानों में दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर मामले रंगदारी वसूलने और फायरिंग करने के हैं। बाबा राणा गैंग को कुलजीत राणा पंजाब से चलाता है। दोनों आरोपियों पर दर्ज मामलों में से सात से आठ श्रीगंगानगर थानों में दर्ज हैं। पुलिस अब इस संबंध में और जानकारियां जुटा रही है।


Share News

editor March 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

योग दिवस पर 15 दिन की निशुल्क योग कक्षाएं
बीकानेर
प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 60 पत्रकारों की जांच
बीकानेर
बिना टिकट सफर पर अब देना होगा दोगुना जुर्माना
बीकानेर
योग दिवस से रेल सेवा तक, बीकानेर में वीआईपी दौरा
बीकानेर
शनिवार सुबह तीन घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
बीकानेर
पीबीएम किडनी कांड पर गहलोत का सरकार पर हमला
बीकानेर
गंगाशहर में पार्टनरों पर 7.46 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
बीकानेर
राजस्थान में तबादलों से बैन हटा, 5 जुलाई तक मौका
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में तबादलों से बैन हटा, 5 जुलाई तक मौका

Published June 19, 2026
राजस्थान

जेट स्ट्रीम के असर से राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी

Published June 19, 2026
राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?