Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal, 28 December: इन राशियों के विध्न होंगे दूर, जानें आज का राशिफल…
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Aaj Ka Rashifal, 28 December: इन राशियों के विध्न होंगे दूर, जानें आज का राशिफल…
देश-दुनियाराशिफल

Aaj Ka Rashifal, 28 December: इन राशियों के विध्न होंगे दूर, जानें आज का राशिफल…

editor
editor Published December 28, 2022
Last updated: 2022/12/28 at 9:17 AM
Share
SHARE
Share News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

Aaj Ka Rashifal, 28 December 2022: आज दिनांक 28 दिसंबर, दिन बुधवार (Budhwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहें हैं। मानसिक शान्ति कम रहेगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा लेकिन व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। आज सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बिगड़ सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला

- Advertisement -

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज मन शान्त व खुश महसूस करेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता का साथ आज आपको आत्मविश्वास से भर देगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव आज परेशान कर सकता हैं। खर्चों की अधिकता एवं आय में कमी से चिन्तित रहेंगे। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता का सहयोग मिल सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सन्तान की और से शुभ समाचार मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। घर जमीन और वाहन के सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। मित्रों से नोकझोंक हो सकती है। माता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ब्राउन

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

क्रोध एवं आवेश की अधिकता से बचें। परिवार का साथ आज आपके साथ रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सन्तान को कष्ट होगा। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं, विवाद हो सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन लाभ में कमी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- आसमानी

 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी

 

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल

 

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं, सचेत रहें। मानसिक चिताएं अभी परेशान करती रहेंगी। आय में बाधा आ सकती है। धन का अभाव रहेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ऑफ वाइट

 

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सी ग्रीन

 

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु परिवार में सामन्जस्य बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। लंबी यात्रा के योग हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी

 


Share News

editor December 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए फिर काटे गए खेजड़ी के पेड़
बीकानेर
गलत जांच में नेत्रहीन दो माह जेल में, हाईकोर्ट ने दिए मुआवजे के आदेश
crime बीकानेर
बीकानेर में अवैध गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, 200 जवानों का सर्च ऑपरेशन
crime बीकानेर
राजस्थान ओपन स्कूल में मार्कशीट घोटाला, एक लाख छात्रों की अंकतालिकाएं रोकी गईं
राजस्थान शिक्षा
तमिलनाडु में पटरी से उतरी मालगाड़ी, डीजल टैंकरों में लगी भीषण आग
देश-दुनिया
बीकानेर पुलिस ने 12 घंटे में मंदिर चोरी के आरोपी को पकड़ा, कबूली वारदात
बीकानेर
नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश, दो गिरफ्तार, हथियार बरामद
crime बीकानेर
स्वास्थ्य विभाग ने बज्जू में लैब और एक्स-रे सेंटर को सीज किया, नियमों की उल्लंघना
crime बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

तमिलनाडु में पटरी से उतरी मालगाड़ी, डीजल टैंकरों में लगी भीषण आग

Published July 13, 2025
देश-दुनिया

PM मोदी ने 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा- “बिना पर्ची, बिना खर्ची भर्ती”

Published July 12, 2025
देश-दुनिया

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन कैसे बंद हुए?

Published July 12, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 12, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?