Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: छोटे बच्चों में खांसी-जुकाम की बढ़ी परेशानी, कोरोना हुआ तो घातक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > छोटे बच्चों में खांसी-जुकाम की बढ़ी परेशानी, कोरोना हुआ तो घातक
Healthराजस्थान

छोटे बच्चों में खांसी-जुकाम की बढ़ी परेशानी, कोरोना हुआ तो घातक

editor
editor Published December 26, 2022
Last updated: 2022/12/26 at 12:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जयपुर समेत राजस्थान के कई शहरों में इन दिनों छोटे बच्चों में लंबे समय तक खांसी, जुकाम और बुखार रहने की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। सामान्य वायरल इन्फेक्शन में मरीज 4-6 दिन में ठीक हो जाते हैं, लेकिन इन दिनों कई बच्चे ऐसे हैं, जिनमें खांसी, जुकाम की दिक्कत 10 से 15 दिन में भी ठीक नहीं हो पा रही है।

डॉक्टरों की माने तो अगर ऐसी स्थिति में बच्चे कोरोना की चपेट में आते हैं तो घातक हो सकता है। राजस्थान में बच्चों के सबसे बड़े हॉस्पिटल जयपुर के जेके लॉन में इन दिन हर रोज खांसी-जुकाम, बुखार के मरीज आ रहे हैं। इनमें से 5 से 7 फीसदी बच्चे ऐसे हैं, जिनकी सीवियरिटी ज्यादा होने पर उन्हें एडमिट करना पड़ रहा है।

जेके लॉन हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट और एसएमएस मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. आर.के. गुप्ता ने बताया कि बच्चों में ज्यादातर मामले इन दिनों टायफाइड, यूरिन इंफेक्शन, मलेरिया और चेस्ट इंफेक्शन के केस आ रहे हैं। चेस्ट इंफेक्शन में ज्यादातर बच्चों को एडमिट किया जा रहा है।

जिन बच्चों के टेस्टिंग में ये बीमारियां डिटेक्ट नहीं हो रही हैं, उनमें परट्यूसिस, रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस (RSV) और राइनोवायरस के केस भी होने की संभावना है। इन आशंकाओं को देखते हुए हम उसी हिसाब से बच्चों का लाइन ऑफ ट्रीटमेंट सेट कर रहे हैं।

- Advertisement -

सभी तरह के वायरल इंफेक्शन हो रहे एक्टिव

जेके लॉन हॉस्पिटल में रेयर डिजिज सेक्शन के डॉ. प्रियांशु माथुर के मुताबिक इस बार बच्चों में वायरल इंफेक्शन के साथ अस्थमा-एलर्जी के केस ज्यादा आ रहे हैं। इस कारण बच्चों में लंबे समय तक खांसी हो रही है। इसमें सामान्य वायरल के अलावा दूसरे तरह के इंफेक्शन भी हैं। परट्यूसिस, रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस(RSV) और राइनोवायरस के केस भी इस बार देखने को मिल रहे हैं। अस्थमा-एलर्जी के केस में बच्चों में लंबे समय तक खांसी चल रही है, जिसे ठीक होने में 15 दिन से तक का भी समय लगा है।

1200 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी

जेके लॉन हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट के मुताबिक यहां हर रोज करीब 1200 से ज्यादा मरीज ओपीडी में दिखाने आ रहे हैं। इनमें से 250 से 300 मरीज तो केवल वायरल इन्फेक्शन के हैं। इन मरीजों में से कुछ बच्चों की ज्यादा स्थिति खराब होने पर उन्हें एडमिट भी किया जा रहा है। उनको 3-4 दिन तक ट्रीटमेंट देने के बाद छुट्‌टी दी जा रही है।

नवंबर में भी ओपीडी में करीब 1200 मरीज आ रहे थे, लेकिन उनमें डेंगू और मलेरिया के रोगियों की संख्या ज्यादा थी। अब वायरल इन्फेक्शन के केस ज्यादा आ रहे हैं। इसके अलावा सर्दियां बढ़ने के साथ ही चेस्ट इन्फेक्शन और अस्थमा संबंधित बीमारी के मरीज भी बढ़े हैं।

कोरोना हो सकता है घातक

डॉ. आर.के. गुप्ता मुताबिक छोटे बच्चे(12 साल से छोटे) सामान्य इन्फ्लुएंजा की चपेट में हैं। वे कोरोना की चपेट में आते हैं तो उनकी सिवियरिटी ज्यादा घातक हो सकती है। हालांकि ये डिपेंड करता है कि बच्चे में इम्यूनिटी का लेवल क्या है। क्योंकि बच्चों में अगर कोरोना की एंटीबॉडी बनी होगी तो वह नेचुरल रूप से पहले संक्रमित होने पर बनी होगी। ऐसे में जिन बच्चों में एंटीबॉडी नहीं बनी होगी, उनके लिए ज्यादा परेशानी हो सकती है।

कोरोना और दूसरे वायरल जैसे ही लक्षण

कोरोना और दूसरे वायरल में 90 फीसदी से ज्यादा लक्षण सामान्य होते हैं। जैसे जुकाम, गले में खराश, कमजोरी-थकान, सांस में तकलीफ आदि। ऐसे में बच्चा किस वायरस से संक्रमित हैं ये तो जांच करने पर ही पता चल जाएगा।


Share News

editor December 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?