Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर

आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

editor
editor Published May 27, 2026
Last updated: 2026/05/27 at 3:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहर में आवारा और निराश्रित पशुओं की समस्या एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक आए आवारा पशु से बाइक टकराने के कारण 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा 26 मई की सुबह करीब साढ़े छह बजे जयपुर रोड स्थित सुभाष पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक की पहचान नागौर निवासी और वर्तमान में वृंदावन एनक्लेव, बीकानेर निवासी रमजान पुत्र श्याम खां के रूप में हुई है।

मामले में मृतक के मामा बेगा खां ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार रमजान मोटरसाइकिल से अंबेडकर कॉलोनी से वृंदावन एनक्लेव की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा पशु सड़क पर दौड़ता हुआ सामने आ गया।

पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि रमजान दूर जाकर गिर पड़ा और उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

- Advertisement -

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में आवारा पशु घूमते रहते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।


Share News

editor May 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर
आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर
श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच
बीकानेर
बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख
बीकानेर
हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन

Published May 27, 2026
बीकानेर

राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान

Published May 27, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच

Published May 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?