Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लागत आधारित लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर दिल्ली में 19 दिसंबर को आयोजित होगी किसान रैली
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > लागत आधारित लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर दिल्ली में 19 दिसंबर को आयोजित होगी किसान रैली
बीकानेरराजस्थान

लागत आधारित लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर दिल्ली में 19 दिसंबर को आयोजित होगी किसान रैली

editor
editor Published December 16, 2022
Last updated: 2022/12/16 at 5:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में देशव्यापी आंदोलन के तहत लागत आधारित लाभकारी मूल्य सहित विभिन्न मांगो को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 दिसंबर 2022 को किसान गर्जना रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर के किसान शामिल होंगे।
संगठन के जिला अध्यक्ष कैलाश जाजड़ा ने बताया की भारतीय किसान संघ की 8-9 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय प्रबंध समिति की बैठक में फसलों की बढ़ती उत्पादन लागत व लागत से नीचे फसल बिकने से किसानों पर बढ़ते कर्ज को लेकर चिंतन के पश्चात इसके समाधान हेतु किसान गर्जना रैली की घोषणा की थी। उन्होंने बताया की भारतीय किसान संघ किसानों को लागत आधारित लाभकारी मूल्य दिलाने को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में हाल ही के वर्षो में हुए प्रयासों का जिक्र करते हुए जाजड़ा ने बताया की 2013 में दिल्ली में आयोजित किसान अधिकार रैली के बाद देश की राष्ट्रीय पार्टियों ने किसानों को लाभकारी मूल्य देने को लेकर घोषणा पत्र जारी किए थे। संगठन की ओर से 2015 में देश भर के लोकसभा व राज्यसभा के 600 से अधिक सांसदो को उनके संसदीय क्षेत्र में ज्ञापन प्रेषित किए थे। इसी क्रम में 10 अप्रैल 2017 को जंतर मंतर पर देशभर से संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया था। गत वर्ष 20 सितम्बर को देशभर के 513 जिलों में जिला कलेक्ट्री पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे थे। इसके दूसरे चरण में 11 जनवरी 2022 को फिर से जिला मुख्यालयों पर देशभर में लाखों किसानों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से लागत आधारित लाभकारी मूल्य घोषित करने व घोषित मूल्य दिलाना सुनिश्चित करने की मांग रखी थी। परिहार ने बताया की आगामी 19 दिसंबर को दिल्ली में विशाल प्रदर्शन कर किसानों को लागत आधारित लाभकारी मूल्य देने, कृषि आदानों पर से जीएसटी खत्म करने, किसान सम्मान निधि राशि में बढ़ोतरी करने, जीएम सरसों को प्रतिबंधित करने व हर खेत को नहरी सिंचाई का पानी देने हेतु नदियों को जोडऩे की मांग रखेंगे।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतमंत्री भवानी शंकर शर्मा ने बताया की भारतीय किसान संघ न्यूनतम समर्थन मूल्य के बजाय फसलों के लागत आधारित लाभकारी मूल्य की मांग कर रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य फसलों की वास्तविक लागत से बहुत दूर है ऐसे में किसान पूंजीगत लागत पर ब्याज, मशीनरी के मूल्यह्रास, किसान का कुशल उद्यमी अनुसार मेहनताना जोड़ कर आने वाली लागत के अनुसार फसल उत्पादन लागत की गणना कर उस पर 50 प्रतिशत लाभांश जोडक़र कर लाभकारी मूल्य घोषित किए जाने की मांग कर रहे है।
जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत ने बताया की किसान फसल उत्पादक होने के बावजूद किसानों को जीएसटी का इनपुट क्रेडिट नही मिलता है इसलिए किसान गर्जना रैली में कृषि आदानों पर से जीएसटी खत्म करने की मांग भी रखी जायेगी। सिंवर ने बताया की बढ़ती महंगाई व मुद्रा स्फीति के अनुसार किसान सम्मान निधि राशि में भी बढ़ोतरी नहीं हुई है ऐसे में रैली के दौरान इसे भी केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जायेगा।
बीकानेर जिले की सभी तहसीलों से 1 हजार से अधिक किसान जायेंगे दिल्ली, बांटे जा रहे पीले चावल भारतीय किसान संघ की ओर से दिल्ली में आयोजित होने वाली किसान गर्जना रैली में बीकानेर जिले से 1 हजार किसान भाग लेंगे। जिले से रेल, बसों व निजी वाहनों से दिल्ली पहुंचेंगे किसान। जिला प्रचार प्रमुख रघुवीर शर्मा ने बताया की संगठन की ओर से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। गांव गांव में दीवार लेखन व पीले चावल बांटने का अभियान चल रहा है। संगठन की ग्राम इकाइयों की बैठके आयोजित कर प्रत्येक किसान तक किसान गर्जना रैली के मुद्दो को पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर विजय सिंह भाटी, हरिकिशन गहलोत, गोपाल सिंह(अरजनसर) कैलाश सारस्वत, जगदीश शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भारतीय किसान संघ की किसान गर्जना रैली की ये है प्रमुख मांगे –
लागत आधारित लाभकारी मूल्य दिए जाने की मांग।-  कृषि आदानों पर से जीएसटी खत्म करने की मांग।
किसान सम्मान निधि राशि में बढ़ोतरी करने।  जीएम फसलों को प्रतिबंधित करने।-              नदियों को जोडक़र हर खेत को सिंचाई का पानी देने की मांग।


Share News

editor December 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन
बीकानेर
बीकानेर दवा विक्रेता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू, 31 मई को हो सकता है मतदान
बीकानेर
एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसडीएम अस्पताल बीकानेर में बनेगा नया ड्रग स्टोर और रिकॉर्ड रूम
बीकानेर
बीकानेर में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों को मिली मंजूरी
बीकानेर
महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर
आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन

Published May 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर दवा विक्रेता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू, 31 मई को हो सकता है मतदान

Published May 27, 2026
बीकानेर

एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Published May 27, 2026
बीकानेर

एसडीएम अस्पताल बीकानेर में बनेगा नया ड्रग स्टोर और रिकॉर्ड रूम

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?