बीकानेर। लूणकरणसर थाना इलाके में बीकानेर-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्तिघायल हो गया। सूत्रों के अनुसार एक ट्रक बीकानेर की तरफ जा रहा था और दूसरा ट्रक लूणकरणसर की तरफ जा रहा था। इसी दौरानलूणकरणसर से करीब 31 किलोमीटर दूर बामनवाली के पास शिव धोरा के सामने दोनों ट्रकों की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही बड़ाहादसाहोने से टल गया। बीकानेर की तरफ से आ रहे ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया। मौके परपहुंची पुलिस टीम के एएसआई बजरंग लाल, कांस्टेबल ओम चाहर व चालक हजारीसिंह ने आसपास के लोगों की मदद से बीकानेर कीतरफ से जा रहे ट्रक ड्राइवर को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और पुलिस ने निजी वाहन से बीकानेर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।जबकि दुसरे ट्रक का ड्राइवर सही सलामत रहा और वो मौके से फरार हो गया ।

